फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल का सफर- WWE का दीवाना बनाने वाले अंडरटेकर का करियर हुआ खत्म

Mon, 03 Apr 2017 04:14 PM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम
विज्ञापन
1 of 9
जिन लोगों ने नब्बे और उसके बाद के दशक में बचपन देखा है उनके लिए रेसलिंग एक खेल से कहीं बढ़कर था। टेलीविजन से घंटों चिपके रहना, रेसलरों के कार्ड इकट्ठा करना हो या फिर रेसलिंग वाली गेम्स को जान के ज्यादा चाहना- ये वो दौर था जब क्रिकेट से ज्यादा दिलचस्पी बच्चों की रेसलिंग में हुआ करती थी। और WWF (जो बाद में WWE बना) का हर मैच दिल थामकर देखा जाता था। इस बात से बेखबर कि रेसलिंग में होने वाली लड़ाई असली नहीं बल्कि मनोरंजन है। 
Trending Videos
विज्ञापन

बच्चों को खूब पसंद होती थी रेसलिंग

2 of 9
केज मैच, लास्ट मैन स्टैंडिंग, स्लेज हैमर या फिर कोई फीचर - हर मुकाबला धमाकेदार जिसमें हर बच्चा एक नायक और एक खलनायक चुन लेता था। उस दौर में एक रेसलर था जिसका हर अंदाज रहस्य से भरा था, लेकिन इसके बावजूद उसे ज्यादातर लोग पसंद करते थे। रेसलिंग बेल्ट जीतने वाले लड़ाके बदलते रहे, लेकिन इस पहलवान की दीवानगी में जरा भी कमी नहीं आई।
विज्ञापन

क्या खास था अंडरटेकर में?

3 of 9
अंडरटेकर - नाम ऐसा कि मौत की याद दिला दे। उनके रिंग की तरफ बढ़ने पर डराने वाली सिग्नेचर ट्यून बजती थी और अंधेरा उनकी पहचान था। रेसलर जिस दौर में अपने साथ हसीनाएं रखते थे, अंडरटेकर ताबूत में से निकलते थे। वो विरोधी से पिटकर लेट जाते थे तो दिल बैठ जाते थे।

जब अचानक उठकर बैठ जाते थे तो दिल उछल जाते थे। और सोमवार को जब इस शख़्स के रेसलिंग रिंग से विदाई की बारी आई तो वहां बैठा हर प्रशंसक दुखी था। रेसलमेनिया में अंधेरा था, लेकिन मद्धिम रोशनी में भी फैंस की आंखों के आंसू आसानी से देखे जा सकते थे।

आखिर कौन हैं अंडरटेकर?

4 of 9
द अंडरटेकर अपने आप में मुकम्मल पहचान है, लेकिन ये शख्स कौन है और रिंग से बाहर की दुनिया में किस नाम से पहचाना जाता है, ये जानना भी दिलचस्प रहेगा। इनका असली नाम मार्क विलियम कैलवे है। साल 1984 में वर्ल्ड क्लास चैम्पियनशिप रेसलिंग से जुड़े कैलवे 1989 में 'मीन मार्क' के रूप में वर्ल्ड चैम्पियनशिप रेसलिंग में पहुंचे और वहां से उनका सफर 1990 में वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन पहुंचा।

27 साल गुजरने के बाद जब अंडरटेकर विदा ले रहे हैं तो सोशल मीडिया पर लोग दुख जता रहे हैं और बता रहे हैं कि उनका रिंग से जाना कितनी बड़ी बात है। आखिर यूं ही उन्हें सर्वकालिक प्रोफेशनल रेसलर नहीं माना जाता।
विज्ञापन

'उनके जैसा दूसरा कोई नहीं'

5 of 9
जोश ने लिखा है, ''आप इनके जैसा दूसरा कोई नहीं देख पाएंगे। ये दिन याद रखिएगा।'' डेकन पोस्टिंग हैंडल से लिखा गया है, ''रेसलिंग भले नकली होती है, लेकिन MMA की कितनी लड़ाई में आपको रोते हुए लोग मिलेंगे? रेस्ट इन पीस अंडरटेकर।''
विज्ञापन

6 of 9
एक और प्रशंसक ने लिखा है, ''द अंडरटेकर रेसलिंग में बची इकलौती अच्छी चीज थे।'' रैंडी क्रूज ने उन्हें अपने खास अंदाज में विदाई दी है।
विज्ञापन

ताबूत से बाइक, फिर ताबूत

7 of 9
रेडमैन ने लिखा है, ''अंडरटेकर मेरे बचपन का बड़ा हिस्सा थे। रेसलिंग सब कुछ थी, अच्छी यादों के लिए शुक्रिया।''
 

8 of 9
द अंडरटेकर बने कैलवे का पूरा प्रोफाइल डर पर आधारित था। साल 2000 की शुरुआत में उनके किरदार में जरा बदलाव आया जिसमें बाइक की एंट्री हुई। वो बाइक पर सवार होकर रिंग तक आते थे। लेकिन साल 2004 में वो दोबारा पहले वाले तरीके से आने लगे। 
विज्ञापन

9 of 9
WWE में उनके 'सौतेले भाई' केन भी नजर आए। स्टोरीलाइन में शुरुआत में दोनों के बीच दुश्मनी थी, लेकिन बाद में एक हो गए और मिलकर 'ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन' बनाया। यूं तो अंडरटेकर को रेसलमेनिया में लगातार 21 जीतों के लिए याद किया जाता है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी जीत प्रोफेशनल रेसलिंग के दीवानों के दिलों को जीतना है। रिंग को अंडरटेकर की काफी याद आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें