फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सेहत का सुपरड्रिंक है एबीसी जूस, हृदय रहेगा स्वस्थ और रहेंगे एकदम फिट

Sun, 03 Aug 2025 09:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ एबीसी जूस को बहुत फायदेमंद मानते हैं। एबीसी यानी एप्पल (सेब) बीटरूट (चुकंदर) और कैरेट (गाजर) का ताजा जूस शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखने के लिए बहुत लाभकारी है।
विज्ञापन
1 of 4
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है एबीसी जूस - फोटो : Freepik.com
अच्छी सेहत पाना हर किसी का सपना होता है, पर इसके लिए क्या उपाय किए जाएं? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपको संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप नियमित रूप से ताजी सब्जियों, फलों का जूस पीते हैं तो इससे न सिर्फ शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो जाती है साथ ही ये आपको कई बीमारियों से बचाए रखने में भी सहायक है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ एबीसी जूस को इसके लिए बहुत फायदेमंद मानते हैं। एबीसी यानी एप्पल (सेब) बीटरूट (चुकंदर) और कैरेट (गाजर) का ताजा जूस शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखने के लिए बहुत लाभकारी है।
विज्ञापन

2 of 4
गाजर का जूस - फोटो : Adobe stock
एबीसी जूस के कई सारे लाभ

सोचिए अगर एक ही गिलास जूस से आपको दिल की मजबूती, त्वचा की चमक, आंखों की रोशनी और डिटॉक्सिफिकेशन जैसे लाभ मिल जाएं तो ये किसी कमाल जैसा है या नहीं। लाल-नारंगी रंग का ये हेल्दी ड्रिंक दिखने में जितना सुंदर है, उतना ही शरीर के भीतर कमाल करता है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां खाना अनियमित हो चला है, वहां एबीसी जूस शरीर को प्राकृतिक पोषण देने में मदद करता है। 
विज्ञापन

3 of 4
सेहत को मिलते हैं कई सारे फायदे - फोटो : Freepik.com
क्या हैं इस जूस के फायदे?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बदलती जीवनशैली ने खाने के सही समय को अत्यधिक प्रभावित किया है। इसका असर हमारी सेहत पर साफ दिखाई देता है सेहत की चिंता करने वाले लोगों के लिए एबीसी यानी एप्पल, बीटरूट और कैरेट का ताजा जूस एक स्वास्थ्यवर्धक पेय है।

सेब विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं वहीं चुकंदर नाइट्रेट और आयरन प्रदान करते हैं। गाजर को डाइट्री फाइबर और बीटा- कैरोटीन से भरपूर माना जाता है। ये तीनों मिलकर एक ऐसा जूस बनाते हैं, जिसका स्वाद लाजवाब होता है और यह शरीर के लिए पोषक तत्वों को बढ़ाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
हेल्दी जूस पीने के लाभ - फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं विशेषज्ञ 

आहार विशेषज्ञ प्रीता जैन कहती हैं, एबीसी जूस सेब चुकंदर और गाजर से बनता है। यह इम्युनिटी बढ़ाता है और पाचन सुधारता है। कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में और सावधानी से करना चाहिए।

प्रतिदिन एबीसी जूस पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। सेब और गाजर में विटामिन सी होता है, जो श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और कार्यक्षमता को बढ़ाता है। इससे शरीर को संक्रमणों से प्राकृतिक सुरक्षा मिलती है। एबीसी जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। यह आंतों के रोगों से बचाता है।

सेब में पेक्टिन होता है, जो एकघुलनशील फाइबर है। यह लाभकारी आत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। यह जूस खूबसूरत और चमकदार त्वचा के लिए एक प्राकृतिक उपचार प्रदान करता है।



------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें