भारत के पहले प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह 17 दिसंबर को अपने एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट खिताब की रक्षा करने रिंग में उतरेंगे। इस बात की घोषणा विश्व मुक्केबाजी संगठन (डब्ल्यूबीओ) ने मंगलवार को की।
डब्ल्यूबीओ की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, विजेंदर का यह मुकाबला दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खेला जाएगा। विजेंदर ने पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण के बाद से खेले अपने सातों मुकाबले जीते हैं, जिनमें से छह मुकाबलों में उन्होंने नॉकआउट के जरिए जीत हासिल की।
विज्ञापन
आठवें मुकाबले में खिताब बचाने उतरेंगे विजेंदर सिंह
2 of 3
विजेंदर सिंह बनाम केरी ह
आगामी मुकाबले के लिए अभी विजेंदर के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा नहीं की गई है। इस मुकाबले के साथ ही 17 दिसंबर को भारत के कई अन्य मुक्केबाज भी पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण करेंगे, जिनके नामों की घोषणा अभी की जानी है।
अपने अगले मुकाबले को लेकर विजेंदर ने कहा, पिछले दो महीने से मैं मैनचेस्टर में था। वहां मैंने अगले मुकाबले के लिए कठिन प्रशिक्षण लिया। मेरे प्रशिक्षक ने मुझे इस दौरान बेहद कठिन प्रशिक्षण दिया, जिससे अब मैं पहले से कहीं ताकत से पंच मारने लगा हूं।
आठवें मुकाबले में खिताब बचाने उतरेंगे विजेंदर सिंह
3 of 3
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंदर ने कहा, डब्ल्यूबीओ द्वारा घोषित किसी भी प्रतिद्वंद्वी से भिड़ने के लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं अपने खिताब की रक्षा कर पाऊंगा, वह भी उतने ही गर्व के साथ जिससे मैंने इसे जीता था। मैं 17 दिसंबर को होने वाले मुकाबले का इंतजार कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि इस दिन इतिहास रचा जाएगा।