प्रो बॉक्सिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे विजेंदर सिंह का अगला मुकाबला पौलेंड के महाबली अंद्रजेज से होगा।
विज्ञापन
विजेंद्र का महामुकाबला पौलेंड के महाबली अंद्रजेज से
2 of 3
- फोटो : getty
प्रो बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह अपने छठे पेशेवर बाउट में 13 मई को पोलैंड के अंद्रजेज सोल्ड्रा से भिड़ेंगे। इस बाउट के बाद विजेंदर घरेलू सरजमीं पर 11 जून को डब्ल्यूबीओ एशिया खिताबी बाउट खेलेंगे। विजेंदर और सोल्ड्रा बोल्टन के प्रीमियर सुइट में मैकरोन स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। 30 वर्षीय भारतीय सुपर मिडिलवेट स्टार मुक्केबाज विजेंदर ने पांच मुकाबलों में नॉकआउट जीत दर्ज की है।
विजेंद्र का महामुकाबला पौलेंड के महाबली अंद्रजेज से
3 of 3
- फोटो : getty
अंद्रजेज सोल्ड्रा अब तक 16 फाइट में रिकॉर्ड 12 जीत दर्ज कर चुके हैं जिनमें पांच जीत नॉकआउट के शामिल हैं। विजेंदर ने अपना आखिरी बाउट पिछले महीने कॉपर बॉक्स एरीना में लड़ा था जहां उन्होंने फ्रांस के मातियूजे रोयर को नॉकआउट में हराकर जीत दर्ज की थी। एमेच्योर बॉक्सिंग में सोल्ड्रा का रिकॉर्ड बेहतरीन है। उन्होंने 98 फाइट में से 82 में जीत दर्ज किए हैं।