हाल ही में खबर थी कि भारतीय प्रो बॉक्सर विजेंदर सिंह अपने खिताब को डिफेंड करने रिंग में उतरने वाले हैं। विजेंदर WBO के सुपर मिडिलवेट वर्ग के एशिया पेसेफिक चैंपियन हैं, जो उन्होंने जुलाई की फाइट जॉन कैरी का हराकर अपने नाम की थी।
विज्ञापन
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ अपना खिताब बचाने उतरेंगे विजेंदर सिंह
2 of 6
विजेंदर सिंह
अब विजेंदर 17 दिसंबर को एक बार फिर त्यागराज स्टेडियम में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन फ्रांसिस चेका के खिलाफ रिंग मे उतरने वाले हैं। 10 राउंड की इस फाइट में विजेंदर का खिताब भी दांव पर लगा होगा।
विज्ञापन
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ अपना खिताब बचाने उतरेंगे विजेंदर सिंह
3 of 6
फ्रांसिस चेका
- फोटो : Google
फ्रांसिस चेका प्रो-बॉक्सिंग के दिग्गज हैं, जिन्होंने 43 फाइट्स में से 32 में जीत दर्ज की है। उनकी 17 जीत नॉकआउट रही हैं। चेका पूर्व वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके हैं। फ्रांसिस चेका विजेंदर के पेशेवर करियर के सबसे अनुभवी प्रतिद्वंद्वी हैं।
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ अपना खिताब बचाने उतरेंगे विजेंदर सिंह
4 of 6
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
तंजानिया के फ्रांसिस चेका मौजूदा इंटरकॉन्टीनेंटल चैंपियन हैं। चेका के पास 16 साल में 300 से अधिक राउंड्स का अनुभव है, जो उन्हें एक कठिन चुनौती बनाता है। हालांकि, विजेंदर की मानें तो वो इस फाइट के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ अपना खिताब बचाने उतरेंगे विजेंदर सिंह
5 of 6
विजेंदर सिंह
- फोटो : getty
ब्रिटेन में तैयारी कर रहे विजेंदर अब तक के अपने पेशेवर करियर में अजेय रहे हैं। 7 सात में 7 सात फाइट जीतने वाले विजेंदर ने 6 बाउट नॉकआउट से जीते। अब तक की सबसे कड़ी टक्कर उन्हें जॉन कैरी ने दी है।
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ अपना खिताब बचाने उतरेंगे विजेंदर सिंह
6 of 6
बॉक्सिंग
- फोटो : go
इसके साथ ही भारत के दो और दिग्गज बॉक्सर अखिल कुमार और जितेंदर कुमार भी विजेंदर के नक्शेकदम पर चलते हुए पेशेवर बॉक्सिंग में हाथ आजमाने वाले हैं। दोनों ही बॉक्सर दिसंबर में ही प्रो बॉक्सिंग में अपना डेब्यू करने वाले हैं।