दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में बोल्ट एक लड़की के साथ बेड पर दिख रहे हैं। ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट मिरर के मुताबिक यह लड़की स्टूडेंट है और तस्वीरें बोल्ट के 30वें जन्मदिन की वाइल्ड पार्टी के बाद की हैं।
20 वर्षीय इस लड़की का नाम जेडी डुआर्टे है और उसने इन तस्वीरों को व्हाट्स ऐप पर शेयर किया है। इसके बाद से ये तस्वीरें पूरी दुनिया में ऑनलाइन शेयर हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : Jady Duarte
गौरतलब है कि रविवार को उसेन बोल्ट ने अपना तीसवां जन्मदिन मनाया। जेडी के साथ तस्वीरों में बोल्ट उसे अपनी बांहों में लेकर बिस्तर पर है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : Jady Duarte
एक दूसरी तस्वीर में बोल्ट, जेडी के साथ बिस्तर पेट के बल लेटे हुए हैं और जेडी दूसरे हाथ से सेल्फी ले रही है। दिलचस्प है कि हाल ही में बोल्ट की बहन ने खुलासा किया था कि उसेन की गर्लफ्रेंड भी है। उनकी बहन के मुताबिक 26 वर्षीय कासी बेनेट के साथ बोल्ट दो साल समय से रिश्ते में हैं। उसेन अपनी गर्लफ्रेंड बेनेट को 'फर्स्ट लेडी' पुकारते हैं।
4 of 5
Usain Bolt Intimate Pics
- फोटो : Jady Duarte
रियो ओलंपिक में तीन गोल्ड जीतने के बाद उसेन बोल्ट ने रियो डी जेनेरियो के एक क्लब में वाइल्ड पार्टी की थी। पार्टी की तस्वीरें ब्राजीलियन मीडिया में छाई रहीं। ब्राजील के स्थानीय अखबार Extra के मुताबिक जेडी डुआर्टे उसेन बोल्ट को पहचान नहीं पाई। जेडी ने कहा, 'मैंने अपनी महिला दोस्तों को ये तस्वीरें भेजी थीं और अब आप इसे देख सकते हैं। मैंने ग्रुप में भेजा और कहा कि जिसने ओलंपिक देखा होगा, वो पहचान लेगा।'
जेडी के साथ की तस्वीरों के अलावा बोल्ट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की बोल्ट के साथ नाचते हुए देखी जा सकती है। क्लब में पूरी भीड़ है और हर कोई बोल्ट को देख सकता है। खबरों के मुताबिक सुबह 7 बजे तक बोल्ट की पार्टी चलती रही।