अंडरटेकर की 30 साल के बाद WWE से विदाई, दुनिया ने नम आंखों से कहा अलविदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Nov 2020 04:44 PM IST
दी अंडरटेकर
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन मुक्त विशिष्ट अनुभव के लिए अमर उजाला प्लस के सदस्य बनें
Subscribe Now
दी अंडरटेकर ने आधिकारिक रूप से हमेशा-हमेशा के लिए रविवार रात WWE से संन्यास ले लिया। अंडरटेकर का असली नाम मार्क विलियम कैलवेय है। कई बार के हैवीवेट चैंपिंयन, छह बार टैग टीम के विजेता, 2007 में रॉयल रंबल चैंपियन रहे अंडरटेकर ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी।
द अंडरटेकर
- फोटो : ट्विटर
WWE को असल खेल की मान्यता नहीं है। यह एक मनोरंजक कुश्ती है। काले कपड़े, लंबे बाल में अंडरटेकर जैसे ही एरिना में एंट्री करते फैंस खुशी से उछल पड़ते। रोमांच से भर जाते। बिग शो, जेबीएल, रिकिसी, केविश नैश, शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच, गोल्डबर्ग सरीखे पूर्व दिग्गज अंडरटेकर के विदाई समारोह में मौजूद थे।
दुनियाभर समेत भारत में अंडरटेकर की अपनी अगल फैन फॉलोइंग थी।
आइए आपको दिखाते हैं विश्व भर के प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं...
अंडरटेकर
- फोटो : WWE