फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो नहीं लौटानी पड़ेगी दीपा करमाकर को अपनी BMW कार!

Fri, 21 Oct 2016 06:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दीपा करमाकर - फोटो : Youtube
हाल ही में चर्चा थी कि रियो ओलंपिक में इतिहास लिखने वाली भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर अपनी BMW कार वापिस करने वाली थीं। दीपा के कोच बिशवेश्वर नंदी ने इस बात की पुष्टि की थी दीपा अपनी कार लौटाने वाली हैं।
विज्ञापन

तो नहीं लौटानी पड़ेगी दीपा करमाकर को अपनी BMW कार!

2 of 6
दीपा करमाकर - फोटो : getty
दीपा के कोच ने खराब सड़को और सर्विस सेंटर न होने की बात की थी। उन्होंने कहा त्रिपुरा में न तो ऐसी सड़के हैं जहां BMW जैसी महंगी कार चलाई जा सके और न ही कोई सर्विस सेंटर है, जहां वो गाड़ी का रखरखाव कर सकें।
विज्ञापन

तो नहीं लौटानी पड़ेगी दीपा करमाकर को अपनी BMW कार!

3 of 6
दीपा करमाकर - फोटो : getty
गौरतलब है कि ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए दीपा करमाकर, साक्षी मलिक और पीवी सिंधू को हैदराबाद बैडमिंटन संघ के प्रमुख वी चामुंडेश्वर नाथ ने BMW कार गिफ्ट की थी। इन गाड़ियों की चाबी उन्हें क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने दी थी।

तो नहीं लौटानी पड़ेगी दीपा करमाकर को अपनी BMW कार!

4 of 6
दीपा करमाकर - फोटो : getty
हालांकि अब त्रिपुरा की सरकार के अनुसार दीपा को अपनी गाड़ी नहीं लौटानी पड़ेगी। त्रिपुरा की सरकार ने कहा है कि दीपा जिस इलाके में रहती हैं, वहां सड़कों की मरम्मत की जाएगी। उन सड़को की मरम्मत करना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

तो नहीं लौटानी पड़ेगी दीपा करमाकर को अपनी BMW कार!

5 of 6
दीपा कर्माकर - फोटो : getty
अगरतला नगरपालिका के महापौर प्रफुल्लजीत सिन्हा ने कहा है कि दीपा के घर से लेकर अगरतला मेडिकल कॉलेज तक की रोड को ‘संवारा’ जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने प्राथमिकता दिखाते हुए 78 करोड़ रुपए का बजट भी पास कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो नहीं लौटानी पड़ेगी दीपा करमाकर को अपनी BMW कार!

6 of 6
दीपा करमाकर - फोटो : PTI
हालांकि इस पर दीपा ने कहा कि उन्होंने BMW चलाने के लिए किसी भी प्रकार की सड़क बनवाने की मांग नहीं की। सड़क बनवाने के अलावा सड़क पर जगह, उसकी क्वालिटी और गाड़ी की सर्विस भी बड़े मुद्दे हैं। इसलिए उन्होंने गाड़ी वापिस करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें