फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनामी में तबाह हुए जंगलों की लकड़ी से बनकर तैयार हुआ टोक्यो ओलंपिक का स्टेडियम

Sun, 01 Dec 2019 11:05 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
जापान में अगले साल होने वाले ओलंपिक को लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। टोक्यो ओलंपिक का मुख्य स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। इस मुख्य स्टेडियम को बनाने में 87 प्रतिशत लकड़ी का इस्तेमाल हुआ है। यानी 2000 घन मीटर देवदार की लकड़ी इस्तेमाल की गई है। यह लकड़ी जापान के उन 47 प्रांत के जंगलों से लाई गई, जो 2011 में आई सुनामी से तबाह हो गए थे। 
विज्ञापन

2 of 4
टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
लकड़ी की भारी इस्तेमाल से बनाए गए इस स्टेडियम में पूरी कोशिश की गई है कि दर्शक प्रकृति से जुड़े रहें और उन्हें गर्मी न लगे। इसके लिए यहां 185 बड़े पंखे और आठ स्थानों पर कूलिंग नोजल भी लगाए गए हैं। पांच मंजिला मुख्य स्टेडियम को बनाने में करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। यहां 60 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है।
विज्ञापन

3 of 4
Tokyo 2020
यहां पहला टूर्नामेंट अगले साल एक जनवरी को एंपरोर फुटबॉल कप का फाइनल खेला जाएगा। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होगा। इसके अलावा 25 अगस्त से छह सितंबर तक पैरालिंपिक होंगे। स्टेडियम का डिजाइन जापान के आर्किटेक्ट केंगो कुमा ने तैयार किया है।
विज्ञापन

4 of 4
टोक्यो ओलंपिक मेडल - फोटो : सोशल मीडिया
ओलंपिक के 60 प्रतिशत वेन्यू रियूज्ड और रिसाइकल चीजों से बन रहे हैं। स्टेडियम की सभी लाइटें सोलर एनर्जी से चलेंगी। ओलिंपिक में ई-वेस्ट से बने पांच हजार मेडल दिए जाएंगे। ई-वेस्ट के लिए लोगों ने 80 हजार यूज्ड मोबाइल फोन, स्मार्टफोन और टैबलेट दिए। वहीं पहली बार ड्राइवरलेस टैक्सी का इस्तेमाल होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें