गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह टाइगर वुड्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, लॉस एंजिल्स में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क के बीच में डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में वुड्स के पैर में कई जगह चोटें आई हैं। यह पहली मर्तबा नहीं है, जब वुड्स सड़क दुर्घटना में घायल हुए हों।