फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जीवनसाथी से उम्र में छोटे WWE के तीन सुपरस्टार्स, केन की पत्नी छह साल बड़ी

Sat, 05 Sep 2020 01:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बाईं ओर केन और दाईं ओर मोंटेज फोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

WWE में पहलवानी और एक साथ काम करने के दौरान पुरुष और महिला सुपरस्टार्स एक-दूसरे के प्यार में भी पड़ जाते हैं। इन सुपरस्टार्स की जिंदगी देखने में जितनी आसान लगती है, उतनी होती नहीं है क्योंकि प्रो रेसलर्स को काफी व्यस्त कार्यक्रम से होकर गुजरना होता है। कुछ रिश्ते शादी तक पहुंचते हैं तो कुछ पहले ही अलग हो जाते हैं। आइए एक नजर डालते हैं WWE के उन रियल लाइफ कपल्स पर, जिनमें पुरुष पहलवान अपनी जीवनसाथी से उम्र में छोटे हैं।

विज्ञापन

2 of 4
मोंटेज फोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

मोंटेज फोर्ड अपनी पत्नी से उम्र में एक साल छोटे हैं। द स्ट्रीट प्रॉफिट्स (मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस) मौजूदा WWE रॉ टैग चैंपियंस हैं। साल 2018 में शादी के बंधन में बंधने वाला यह कपल NXT के दिनों से ही साथ हैं। मोंटेज की उम्र 30 साल है, वहीं उनकी पत्नी बियांका ब्लेयर उनसे एक साल बड़ी यानी 31 साल की हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
एंड्राडे और शार्लेट फ्लेयर - फोटो : सोशल मीडिया

एंड्राडे और शार्लेट फ्लेयर ने इस साल जनवरी में सगाई की। शार्लेट के पिता रिक फ्लेयर ने भी नए कपल को नए रिश्ते की शुरुआत के लिए बधाई दी थी। एंड्राडे अपनी जीवनसाथी से करीब चार साल छोटे हैं। पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन की उम्र अभी 30 साल है, वहीं शार्लेट 34 के हैं।

विज्ञापन

4 of 4
केन - फोटो : सोशल मीडिया

तीन बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन केन रेसलर होने के साथ-साथ एक्टर और राजनीतिज्ञ भी हैं। साल 1995 में क्रिस्टल गोइन्स से शादी करने वाले केन की दो बेटियां भी हैं। एक तरफ केन की उम्र अभी 53 साल है, वहीं उनकी पत्नी क्रिस्टल की उम्र 59 साल को भी पार कर चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें