फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को खानी पड़ी जेल की हवा तो कोई धोने लगा बस, संन्यास के बाद क्या कर रहे ये खिलाड़ी?

Sun, 19 Jul 2020 01:09 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
संन्यास के बाद खिलाड़ी - फोटो : ट्विटर
जैसे कि कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, ठीक उसी तरह इसमें करियर बनाना भी कोई आसान नहीं है। किस्मत चमकी तो आप बुलंदियों पर चले जाते हैं और अगर नहीं तो आपको मजबूरन कुछ और करना पड़ता है। कुछ और करना पड़ता से मेरा मतलब है कि संन्यास की ओर कदम रुख करते हैं और इसके तमाम उदाहरण हैं। इस कड़ी में हम आपको ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों से रू-ब-रू करवाएंगे, जिनका एक समय में क्रिकेट में जलवा था, मगर किस्मत के कमजोर ठहरे और मजबूरन उन्हें क्रिकेट को हमेशा के लिए छोड़ना पड़ा। किसी ने मजबूरी में गाना गाया तो कोई जेल गया.. जानिए संन्यास के बाद क्या कर रहे हैं ये पांच खिलाड़ी?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मखाया एंटिनी - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खतरनाक गेंदबाजों में से एक मखाया एंटिनी का क्रिकेट करियर तो शानदार रहा, लेकिन साल 1999 में उनके ऊपर एक टीनएज लड़की के रेप मामले में शामिल होने का आरोप लगा। इसके लिए मखाया को 6 साल की सजा हुई और काफी समय जेल में गुजारने के बाद वकील की मदद से वह बाहर निकल पाए। मखाया ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट, 173 वन-डे और 10 टी-20 मैच खेले हैं।
विज्ञापन

3 of 8
हेनरी ओलंगा - फोटो : social media
कभी जिम्बाब्वे क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय रहे हेनरी ओलंगा को क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं। जिम्बाब्वे के लिए 30 टेस्ट, 50 वन-डे खेलने वाले ओलंगा को तानाशाह के खिलाफ आवाज उठाने के बाद देश छोड़ना पड़ा था। वर्ल्ड कप 1999 में भारत और जिम्बाब्वे के एक मैच में ओलंगा ने 5 गेंदों के अंदर 3 विकेट झटक कर भारत के मुंह से मैच छीन लिया था। देश में मानवाधिकारों का हनन के खिलाफ आवाज उठाने के चलते उन्हें देश भी छोड़ना पड़ा था। उन्हें गाना गाने का काफी शौक था। इस समय वह स्टेज शो करते नजर आते हैं।

4 of 8
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file
'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान है। 45 साल के मास्टर ब्लास्टर सचिन बतौर सांसद राज्यसभा पहुंचने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी और क्रिकेटर बने। लंबे इंतजार के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सौवां शतक पूरा किया। सचिन ने दिसंबर 2012 में वन-डे क्रिकेट को अलविदा कहा और नवंबर 2013 में टेस्ट से संन्यास लेने की घोषणा की। फिलहाल वो कमेंट्री करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
क्रिस केर्न्स - फोटो : getty
क्रिस क्रेर्न्स न्यूजीलैंड के एक बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं लेकिन रिटायरमेंट के बाद इन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट की माने तो क्रिस क्रेर्न्स बसों को धोने के साथ ही ट्रक चलाकर मुश्किल से घर का गुजारा किया करते थे। क्रेर्न्स ने न्यूजीलैंड के लिए 62 वन-डे, 215 टेस्ट और दो टी-20 मैच खेले हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
जावेद मियांदाद
मियांदाद पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने छह विश्वकप टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा क्रिकेट में उनका योगदान बतौर बल्लेबाज सराहनीय रहा है। मियांदाद ने 124 टेस्ट मैचों में 8832 रन बनाए हैं। जबकि 231 वनडे में उनके नाम 7381 रन दर्ज हैं। मियांदाद ने 1996 विश्वकप से पहले संन्यास ले लिया था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के कहने पर 10 दिन बाद उन्होंने फिर वापसी की थी। 
विज्ञापन

7 of 8
काका - फोटो : social media
ब्राजील फुटबॉल जगत के दिग्गज रिकार्डो काका ने 35 साल की उम्र में फुटबाल को अलविदा कह दिया। साल 2002 में फीफा विश्व कप जीतने वाली ब्राजील टीम के सदस्य रहे थे। मैदान के बाहर काका अपने दरियादिली वाले कामों की वजह से जाने जाते हैं। इसी वजह से साल 2004 में वे यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के सबसे युवा एम्बेस्डर बने। साल 2008 और 2009 में मशहूर 'टाइम' पत्रिका में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में उनका नाम शामिल था।
विज्ञापन

8 of 8
जॉन टेरी - फोटो : social media
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉन टैरी ने फुटबॉल जगत से संन्यास लेने के बाद कोचिंग में जाने की तैयारी की। अपने जमाने में इंग्लैंड की रक्षा पंक्ति के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में एक रहे 37 साल के टैरी ने 78 बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें