गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में चल रहे 21वें
कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले ही दिन भारत ने पदक का खाता खोला। पहले भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराजा ने पहला मेडल जीता। गुरुराजा ने कुल 249 किग्रा उठाकर सिल्वर मेडल जीता और विदेशी सरजमीं पर देश का सम्मान बढ़ाया। इसके बाद भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने 48 किलोग्राम की कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता है।
बता दें कि कॉमनवेल्थ के पिछले तीन सीजनों में भारत ने 215 मेडल जीतने की उपलब्धि हासिल की है। 2006 में भारत के खाते में कुल 50 मेडल आए थे, तो वहीं साल 2010 में भारतीय एथलीटों ने 101 मेडल जीते थे। इसके अलावा साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 64 मेडल जीते थे। मगर इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 227 भारतीय एथलीटों का दल भेजा है। इस दल में ऐसे कई खिलाड़ी शामिल हैं, जिनसे देश पदक की उम्मीद कर सकता है। अगली स्लाइड में जानिए उनके बारे में..