फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैविस केल्स और टेलर स्विफ्ट क्यों सुर्खियों में?: NBA मैच के दौरान दिखा दोनों का रोमांस; किस की तस्वीर वायरल

Sun, 24 May 2026 01:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

एनबीए ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस फाइनल्स के दौरान टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की रोमांटिक मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा। दोनों के वायरल वीडियो और लगातार बढ़ती शादी की चर्चाओं ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।
विज्ञापन
1 of 5
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स - फोटो : Twitter
पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और उनके मंगेतर ट्रैविस केल्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एनबीए (बास्केटबॉल) ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस फाइनल्स के गेम-3 के दौरान दोनों की रोमांटिक कैमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया। क्लीवलैंड के रॉकेट एरीना में आयोजित मुकाबले में दोनों को किस करते, साथ घूमते और मस्ती करते देखा गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यह मुकाबला क्लीवलैंड कैवेलियर्स और न्यूयॉर्क निक्स के बीच खेला गया था। न्यूयॉर्क की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त के साथ मैच में उतरी थी।


विज्ञापन

2 of 5
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स - फोटो : ANI
वायरल वीडियो में दिखी शानदार कैमिस्ट्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स मैच के दौरान एक-दूसरे को किस करते नजर आए। वहीं दूसरे वीडियो में दोनों एरीना में घूमते दिखे। इसी दौरान टेलर की नजर एक छोटे कैवेलियर्स फैन पर पड़ी, जो ट्रैविस का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहा था। टेलर ने बच्चे की ओर इशारा किया, जिसके बाद ट्रैविस ने उस फैन को फिस्ट बंप देकर खुश कर दिया।


विज्ञापन

3 of 5
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स - फोटो : ANI
स्टाइल और फैशन ने भी खींचा ध्यान
इस खास मौके पर टेलर स्विफ्ट ने क्लीवलैंड कैवेलियर्स के रंगों से मेल खाता ब्लैक, गोल्ड और वाइन-रेड आउटफिट पहना। उन्होंने ब्लैक एविएटर जैकेट और फेडेड डेनिम्स के साथ अपना लुक पूरा किया। वहीं ट्रैविस केल्स ने आधिकारिक कैवेलियर्स मर्चेंडाइज पहनकर अपनी होमटाउन टीम को सपोर्ट किया। उनका लुक भी टेलर के डेनिम स्टाइल से मेल खाता नजर आया।



4 of 5
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स - फोटो : ANI
क्लीवलैंड से खास जुड़ाव
ट्रैविस केल्स के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक एनबीए मैच नहीं था, बल्कि उनके बचपन की यादों से भी जुड़ा हुआ था। केल्स क्लीवलैंड हाइट्स में पले-बढ़े हैं और उन्होंने वहीं स्कूल स्तर पर फुटबॉल, बास्केटबॉल और बेसबॉल खेला था। बाद में उन्होंने कॉलेज फुटबॉल में नाम कमाया और फिर एनएफएल में कंसास सिटी चीफ्स के स्टार खिलाड़ी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टेलर स्विफ्ट, और ट्रैविस केल्स - फोटो : एक्स (ट्विटर)
शादी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
टेलर और ट्रैविस की यह सार्वजनिक मौजूदगी ऐसे समय पर सामने आई है, जब उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में दोनों को लंदन के एक भारतीय रेस्तरां में डेट पर भी देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जुलाई के पहले सप्ताह में न्यूयॉर्क में शादी कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तीन जुलाई की तारीख का भी दावा किया गया है। टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स के रिश्ते की चर्चा पहली बार 2023 में शुरू हुई थी। अगस्त 2025 में दोनों ने सगाई की घोषणा की थी और सोशल मीडिया पर अपनी ड्रीमी प्रपोजल तस्वीरें साझा की थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें