फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2018: स्वप्ना ने रचा कीर्तिमान, हेप्टाथलन में गोल्ड मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय

Thu, 30 Aug 2018 12:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वप्ना बर्मन
भारत की स्वप्ना बर्मन ने बुधवार को एशियन गेम्स 2018 की हेप्टाथलन में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इन खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्वप्ना बर्मन
21 वर्षीय बर्मन ने दो दिन तक चली सात स्पर्धाओं में 6026 अंक बनाये। इस दौरान उन्होंने ऊंची कूद (1003 अंक) और भाला फेंक (872 अंक) में पहला तथा गोला फेंक (707 अंक) और लंबी कूद (865 अंक) में दूसरा स्थान हासिल किया था। उनका खराब प्रदर्शन 100 मीटर (981 अंक, पांचवां स्थान) और 200 मीटर (790 अंक, सातवां स्थान) में रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
swapna barman
सात स्पर्धाओं में से आखिरी स्पर्धा 800 मीटर में उतरने से पहले बर्मन चीन की क्विंगलिंग वांग पर 64 अंक की बढ़त बना रखी थी। उन्हें इस आखिरी स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत थी और वह इसमें चौथे स्थान पर रही। इसी स्पर्धा के दौरान वह पिछले साल भुवनेश्वर में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान गिर गयी थी लेकिन आज इसमें चौथे स्थान पर रहने के बावजूद वह चैंपियन बनी। 

4 of 5
SWAPNA
हेप्टाथलन में भाग ले रही एक अन्य भारतीय पूर्णिमा हेम्ब्रम 800 मीटर में उतरने से पहले जापान की युकी यामासाकी से 18 अंक पीछे थी लेकिन उन्होंने बर्मन से थोड़ा पहले दौड़ पूरी की और ओवरआल 5837 अंक लेकर चौथे स्थान पर रही। क्विंगलिंग (5954 अंक) को रजत और यामासाकी (5873) को कांस्य पदक मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SWAPNA
बर्मन से पहले बंगाल की सोमा बिस्वास तथा कर्नाटक की जेजे शोभा और प्रमिला अयप्पा ही एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में पदक जीत पायी थीं। बिस्वास और शोभा बुसान एशियाई खेल (2002) और दोहा एशियाई खेल (2006) में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही थी जबकि प्रमिला ने ग्वांग्झू (2010) में कांस्य पदक जीता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें