फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी में स्टोन की वजह से बाइल्स अस्पताल में थीं भर्ती, अगले दिन मैदान में उतरीं, तोड़े कई रिकॉर्ड

Wed, 07 Nov 2018 01:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Simone Biles
दो साल पहले पूरी दुनिया में यह बहस चल रही थी कि क्या सिमोन बाइल्स दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट बन पाएंगी या नहीं लेकिन अब अांकड़े खुद उनकी सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं। 21 वर्षीय बाइल्स ने मात्र पांच वर्ष के सीनियर करियर में वह सब उपलब्धियां हासिल कर ली, जिसे अधिकतर खिलाड़ी ताउम्र हासिल नहीं कर पाते। 
 
विज्ञापन

एक दिन पहले पता चला कि किडनी में स्टोन है

2 of 10
Simone Biles
2013 में सीनियर स्तर पर शुरुआत करने वाली बाइल्स दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जिम्नास्ट बनकर सारे लगभग सभी रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। दोहा विश्व चैंपियनशिप में खेलने से एक दिन पहले बाइल्स को पता चला कि उनकी किडनी में स्टोन है। वह पहली स्पर्धा के 24 घंटे पहले अस्पताल में भर्ती थीं।
विज्ञापन

दर्द की परवाह किए बिना खेलीं

3 of 10
सिमोन बाइल्स
इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दर्द की परवाह किए बिना खेलीं और कई रिकॉर्ड तोड़े। 2016 ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उनका पहला बड़ा टूर्नामेंट था। उन्होंने रियो में चार स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते थे।
 

विश्व चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीते 

4 of 10
simone biles
करीब 14 माह बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी करने करने वाली बाइल्स ने दोहा में हुई विश्व जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने चैंपियनशिप की सभी छह स्पर्धाओं में (चार स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य) पदक जीते। वह ऐसा करने वालीं अमेरिका की पहली जिम्नास्ट बनीं। उन्होंने टीम, ऑल-राउंड, वॉल्ट, फ्लोर स्पर्धा में स्वर्ण, अनईवन बार्स में रजत और बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

एलेना के 31 साल बाद बाइल्स  

5 of 10
simone biles
किसी जिम्नास्ट ने 31 साल बाद एक विश्व चैंपियनशिप में छह पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बाइल्स से पहले 1987 में सोवियत यूनियन की एलेना शुसुनोवा ने नीदरलैंड में हुई चैंपियनशिप में छह (दो स्वर्ण, तीन रजत, एक कांस्य) पदक जीते थे।
विज्ञापन

20 पदक जीत स्वेतलाना की बराबरी की 

6 of 10
Simone Biles
बाइल्स के विश्व चैंपियनशिप में कुल 20 पदक (14 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य) हो गए हैं। उन्होंने रूस की स्वेतलाना खोर्किना (9 स्वर्ण, 8 रजत, 3 कांस्य) के सर्वाधिक पदक जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की। अब बाइल्स के पास स्वेतलाना से आगे निकलने का मौका है। बाइल्स पहले ही सर्वाधिक 12 विश्व खिताब जीतने का बेलारूस के विताली शेरबो का रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

14 साल में छोड़ दिया था स्कूल अब कर रहीं है पढ़ाई 

7 of 10
सिमोन बाइल्स - फोटो : getty
छह साल की उम्र से जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग लेने वाली सिमोन ने खेल के लिए 14 साल की उम्र के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था। डांस की शौकीन सिमोन अब अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पीपुल से डिस्टेंस एजुकेशन से एमबीए कर रही हैं। कोलंबस में 14 मार्च 1997 को जन्मीं सिमोन चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उनके माता-पिता ड्रग्स और शराब का नशा करते थे। वे बच्चों की देखभाल नहीं कर पाते। पिता ने परिवार को छोड़ दिया था। सिमोन को दो साल की उम्र में नाना-नानी ने और उनकी बहन एड्रिया को गोद ले लिया। उनके नाना अमेरिकन एयरफोर्स में थे जबकि नानी नर्स थीं।

कछुओं से है प्यार  

8 of 10
सिमोन बाइल्स
सिमोन को कछुओं और कुत्तों से बहुत प्यार है। कछुओं को इक्ट्टा करती हैं, क्योंकि वे इन्हें अपने लिए लकी मानती हैं।

बन चुकी है फिल्म

9 of 10
simone biles
उन पर द सिमोन बाइल्स करेज टू सोर पर फिल्म भी बन चुकी है। इसका प्रीमियर फरवरी में हुआ था। यह उनकी किताब पर आधारित है। इसमें उनकी शुरुआती जीवन से लेकर सफल जिम्नास्ट बनने तक की कहानी है। 
विज्ञापन

ये हैं आकंड़े

10 of 10
सिमोन बाइल्स
-14 रिकॉर्ड स्वर्ण सहित कुल 20 पदक जीत चुकी हैं विश्व चैंपियनशिप में 
-05 पदक (4 स्वर्ण, 1 कांस्य) जीत चुकी हैं रियो ओलंपिक में 
-27 कुल पदक (20 स्वर्ण, 3 रजत, 4 कांस्य) जीते हैं अब तक सभी टूर्नामेंटों में 


सिमोन बाइल्स ने कहा, 'छह फाइनल और सभी में पदक। मैं अपने इस प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। इससे अच्छी वापसी नहीं हो सकती।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें