साक्षी मलिक (लाल पोशाक में) को पटखनी देती सोनम मलिक
- फोटो : अमर उजाला
फाइनल में उन्हें उलटफेर का सामना करना पड़ा। जिस दाएं हाथ के दम से सोनम ने साक्षी को पटका वही हाथ दो साल पहले लकवाग्रस्त था। 2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद सोनम को दाएं हाथ में परेशानी हुई। 2018 में स्टेट चैंपियनशिप के दौरान उन्हें हाथ में लकवा मार गया और फिर टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा। सोनम छह माह बेड रेस्ट पर थीं। डॉक्टर्स ने भी हार मान ली थी लेकिन सोनम डटी रहीं, पैसों की तंगी की वजह से पिता ने आयुर्वेदिक इलाज कराया अब ठीक होने के बाद उन्होंने इतिहास रच दिया।