फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी पुरानी गाड़ी ही चलाएंगी साक्षी, BMW देंगी पापा को गिफ्ट

Fri, 02 Sep 2016 10:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का खाता खोलने वाली रेसलर साक्षी मलिक ने कहा है कि वो अपनी पुरानी पोलो गाड़ी ही चलाएंगी। उन्होंने कहा कि वो गिफ्ट में मिली BMW कार अपने पिता को देंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

अपनी पुरानी गाड़ी ही चलाएंगी साक्षी, BMW देंगी पापा को गिफ्ट

2 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
साक्षी के लिए रियो ओलंपिक के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल गई हैं। साक्षी के पिता डीटीसी में बस कंडक्टर हैं। पोलो गाड़ी उनके पिता ने ही उन्हें गिफ्ट की थी जब वो 2014 कॉमनवेल्थ खेलों में सिल्वर मेडल जीतीं थी।
विज्ञापन

अपनी पुरानी गाड़ी ही चलाएंगी साक्षी, BMW देंगी पापा को गिफ्ट

3 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : ANI
साक्षी ने रियो ओलंपिक में महिला फ्री स्टाइल के 58 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था। वो देश के लिए मेडल जीतने वाली पहली महिला रेसलर हैं। इसके अलावा साक्षी ने रियो में भी भारत के लिए पहला मेडल जीता था।

अपनी पुरानी गाड़ी ही चलाएंगी साक्षी, BMW देंगी पापा को गिफ्ट

4 of 8
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक - फोटो : अमर उजाला
साक्षी की जीत पर हरियाणा सरकार ने उनके लिए 2.5 करोड़ रुपए और नौकरी का ऐलान किया था। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने भी उन्हें 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

अपनी पुरानी गाड़ी ही चलाएंगी साक्षी, BMW देंगी पापा को गिफ्ट

5 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : Getty
साक्षी को रियो से लौटने के बाद काफी प्यार मिला है, जिसकी उन्हें उम्मीद ही नहीं थी। इसके अलावा उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान भी दिए गए हैं। साक्षी के पिता को नौकरी में प्रमोशन दिया गया है।
विज्ञापन

अपनी पुरानी गाड़ी ही चलाएंगी साक्षी, BMW देंगी पापा को गिफ्ट

6 of 8
साक्षी मलिक
‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने साक्षी के अलावा जिम्नास्ट दीपा करमाकर, पीवी सिंधू और उनके कोच पुलेला गोपीचंद को BMW गाड़ियों की चाबी दी थी। हैदराबाद बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ ने ये गाड़ियां गिफ्ट की थीं।
विज्ञापन

अपनी पुरानी गाड़ी ही चलाएंगी साक्षी, BMW देंगी पापा को गिफ्ट

7 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
मगर साक्षी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो अपनी नीली पोलो ही चलाएंगी। उन्हें यह गाड़ी 2 साल पहले उनके पिता ने ही गिफ्ट की थी। भावुक होकर साक्षी ने कहा कि उनके पिता ने उनके लिए बहुत कुछ किया है और वो BMW गाड़ी पिता को भेंट करेंगी।
विज्ञापन

अपनी पुरानी गाड़ी ही चलाएंगी साक्षी, BMW देंगी पापा को गिफ्ट

8 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
साक्षी इस बात से बेहद खुश हैं कि देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई बड़े पदासीन लोगों ने उन्हें बधाई दी। साक्षी ने अपने कई इंटरव्यू में कहा कि उनको इस प्यार की उम्मीद ही नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें