फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी ने चुना अपना 'सुल्तान', भाई ने किया खंडन

Sun, 28 Aug 2016 12:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : Getty
रियो ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतकर रातोंरात देश की पहचान बनी साक्षी मलिक ने अपने चाहने वालों को जोर का झटका दिया है। अंग्रेजी अखबार DNA ने बंगाली अखबार अमृत बाजार पत्रिका के हवाले से लिखा कि उन्होंने अपने लिए जीवनसाथी चुन लिया है और वह भी एक पहलवान है।

लेकिन साक्षी के भाई ने इस खबर का पूरी तरह से खंडन किया है। उन्होंने अमर उजाला से कहा है कि साक्षी के शादी की अभी कोई योजना नहीं है। और यह खबर पूरी तरह से आधारहीन है।
विज्ञापन

साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन

2 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : getty
महिलाओं की 58 किलोग्राम भार वर्ग की पहलवान साक्षी मलिक की रियो ओलंपिक के शुरुआती 11 दिन तक कोई खास पहचान नहीं थी, लेकिन 12वें दिन उनके जीवन का सबसे यादगार पल उस समय बन गया जब उन्होंने देश के लिए पदक जीत लिया और इसी कारनामे ने न सिर्फ भारत का 31वें ओलंपिक में खाता खुलवाया बल्कि वह खुद अचानक हर ओर चर्चा का विषय बन गईं।

 
विज्ञापन

साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन

3 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : Getty
उनकी ऐतिहासिक कामयाबी के बाद उन पर खूब पैसों की बारिश भी हुई। एक झटके में वह रेलवे में क्लर्क से क्लास वन अधिकारी बन गईं तो करोड़ों रुपए उनकी झोली में आ गए। खेल के जरिए कामयाबी हासिल करने वाली साक्षी के पास अब वो सब कुछ आ गया है जिसकी चाहत हर किसी को होती है।

 

साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन

4 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
साक्षी की कामयाबी के बाद देश के कई कुंवारे लड़के इस पहलवान को अपनी जीवनसाथी बनाने का सपना संजोने लगे थे, लेकिन कुछ वेबसाइट पर चल रही खबरों के अनुसार इस पहलवान ने पहले से ही अपने लिए एक जीवनसाथी चुन लिया है। उनका यह साथी भी एक पहलवान है। हालांकि शादी की यह खबर गलत है।
विज्ञापन

साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन

5 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
अंग्रेजी अखबार DNA ने बंगाली अखबार अमृत बाजार पत्रिका के हवाले से लिखा कि साक्षी ने शादी को लेकर खुलकर बातचीत की। साक्षी ने हालांकि उस लड़के का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर बताया कि वह भी एक पहलवान है और उसके साथ इसी साल के अंत तक शादी हो जाएगी।
विज्ञापन

साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन

6 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
जब उनसे पूछा गया कि कहीं शादी कर लेने से उनके प्रदर्शन पर असर तो नहीं पड़ेगा, इस पर कांस्य पदक विजेता ने कहा, "वह बहुत सपोर्टिव हैं और मेरे सपने को अपना सपना मानते हैं। शादी के बाद मैं उनकी अच्छी दोस्त हो जाऊंगी जो खुद मेरी तैयारी में अपना सहयोग करेंगे। मुझे विश्वास है कि शादी मेरी पहलवानी करियर में बाधक नहीं बनेगी।"
विज्ञापन

साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन

7 of 8
साक्षी मलिक - फोटो : getty
रोहतक की पहलवान साक्षी से जब 2020 में टोक्यो ओलंपिक में लक्ष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों की सोच बदल कर काफी खुश महसूस कर रही हूं जो यह मानते थे कि महिलाएं पहलवान नहीं बन सकतीं। मैंने हर मौके पर इसे गलत साबित करने की कोशिश की।"
विज्ञापन

साक्षी की शादी की खबर गलत, परिवार ने किया इसका खंडन

8 of 8
Sakshi Malik - फोटो : Amar Ujala
23 साल की साक्षी ने कहा कि वह रजत पदक जीत सकती थी, लेकिन वह ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने का 12 साल पुराना अपना सपना पूरा करने पर खुश हैं। वह देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं। कुश्ती में भारत अब तक कुल 5 पदक जीत चुका है जिसमें सुशील कुमार ने दो पदक जीते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें