फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर से खफा केरल के लोगों ने शारापोवा से क्यों मांगी माफी?

Fri, 05 Feb 2021 06:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर, मारिया शारापोवा - फोटो : social media
आखिर ऐसा क्या हुआ कि 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से केरल के लोग इतने खफा हो गए। आइए तफ्सील से बताते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media
दरअसल, बीते दिनों सचिन ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता। विदेशी शक्तियां दर्शक तो बन सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं। भारतीय, भारत को जानते हैं और भारत के लिए फैसला लेना चाहिए। एक देश के तौर पर एकजुट रहें।' 
विज्ञापन

3 of 5
सचिन तेंदुलकर, मारिया शारापोवा - फोटो : social media
सचिन के इस ट्वीट से केरल के किसान नाराज हो गए हैं। सचिन से खफा होकर केरल के लोगों ने टि्वटर पर रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा से माफी मांगी है। इतना ही नहीं, अब यहां के लोग शारापोवा के सोशल मीडिया पेज का भी रुख कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग शारापोवा को कोरोना वायरस महामारी कम होने पर 'भगवान के अपने देश' केरल की यात्रा करने और मशहूर त्रिशूर पूरम में शामिल होने का भी न्योता भी दे रहे हैं।

4 of 5
मारिया शारापोवा - फोटो : ट्विटर
मलयालम एवं अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में सैकड़ों यूजर ने संदेश लिखा, शारापोवा आप सचिन के बारे में सही थीं। वह उस स्तर के व्यक्ति नहीं है, जिसे आप जाने। टेनिस स्टार ने बुधवार को ट्वीट किया था, कोई और भी वर्षों तक भम्रित रहा? उनके इस ट्वीट के बाद वर्ष 2015 की तरह ही उनके ट्विटर और फेसबुक पेज पर मलयालम में टिप्पणी की बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मारिया शारापोवा
शारापोवा वर्ष 2015 में मलयाली लोगों के निशाने पर आ गई थी, जब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह तेंदुलकर को नहीं जानती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें