फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE रिंग में जल्द ही नजर आएगी बेहद खूबसूरत फाइटर, देखिए तस्वीरें

Sat, 09 Sep 2017 06:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
रोंडा राउसी - फोटो : twitter
पूर्व UFC चैंपियन रोंडा राउसी जल्द ही WWE की रिंग में नजर आ सकती हैं। वो WWE में कुछ खास करने वाली हैं। WWE ने पुष्टी की है कि राउसी जल्द ही कंपनी के इवेंट में नजर आएंगी। पता हो कि रोंडा राउसी पहली UFC बैंटमवेट चैंपियन थीं और उन्होंने अपने दम पर MMA में रहते हुए सभी टिकट बेची थी। साल 2008 में राउसी यूएस की ओलंपिक टीम का हिस्सा भी रही, जहां उन्होंने जूडो में ब्रॉन्ज मैडल भी जीता।
विज्ञापन

2 of 5
रोंडा राउसी - फोटो : twitter
रोंडा राउसी WWE की फैन रही हैं और रैसलमेनिया 31 में वो स्टेफनी मैकमैहन के साथ छोटे एंगल में भी नजर आई थीं। रोंडा और WWE के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला और लंबे समय से ये अफवाह भी रही कि वो जल्द ही WWE रिंग में लड़ती हुई नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रोंडा राउसी
मे यंग क्लासिक काफी बड़ा ब्रांड बन चुका है और शो के रेड कार्पेट पर भी काफी बड़े नाम नजर आने वाले हैं। कैथी कैली शो की होस्ट होंगी, तो रोंडा राउसी का नाम भी कंफर्म हो गया है। इसके अलावा में यंग क्लासिक के रेड कार्पेट पर यूएस ओलंपियन होप सोलो, चार्लेट फ्लेयर, स्टेफनी मैकमैहन, द बैला ट्विंस, बेली, ट्रिपल एच और मे यंग टूर्नामेंट की प्रतिभागी भी नजर आएंगी।

4 of 5
रोंडा राउसी
इस तरह से राउसी के आने से WWE होर्स विमेन के साथ स्टोरीलाइन में नया ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मेल्टजर के मुताबिक WWE इस प्रकार के मैच को सर्वाइवर सीरीज में कराने का मन बना रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोंडा राउसी - फोटो : twitter
इसके अलावा रैसलमेनिया में उनका मैच शार्लेट फ्लेयर और स्टेफनी मैकमैहन के साथ हो सकता है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले राउसी ने बेली, बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर को मैच के लिए चैलेंज किया था। अब देखना होगा कि ट्रिपल एच इस मैच को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें