WWE के रिंग में एक बार फिर पंजाब का तड़का लगने वाला है। जिंदर महल को WWE चैंपियन बनाने के बाद कंपनी ने भारत और भारतीय मूल के लोगों के बीच अपनी खास पहचान बना ली है। अब कंपनी अपने इस खास 'पकड़' को बनाए रखने के साथ और भी ज्यादा भुनाने के लिए पंजाब का एक और दांव खेलने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
WWE के रिंग में लगेगा पंजाब का नया तड़का, 10 साल में होगा कुछ ऐसा
2 of 7
रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल
- फोटो : WWE
खबर है कि WWE चैंपियनशिप के लिए जिंदर महल का मुकाबला रैंडी ऑर्टन से होगा, जिसमें दोनों 'पंजाबी प्रिसन' में बंद होंगे। यह एक नए तरीका की केज मैच है। हालांकि इस मैच को लेकर WWE फैंस का रिएक्शन मिलाजुला रहा है। यह मैच अपने ही तरीके का मैच होता, जिसको जीतने के लिए रेसलर्स को खासी मशक्कत करनी पड़ी है। जानिए क्या है इस 'पंजाबी प्रिसन' मैच की खासियतें:
विज्ञापन
WWE के रिंग में लगेगा पंजाब का नया तड़का, 10 साल में होगा कुछ ऐसा
3 of 7
रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल
- फोटो : WWE
देखने में खास
इस तरह का मैच पहली बार करीब 10 साल पहले गया था। आखिरी बार यह मैच 7 अक्टूबर 2007 को 'द ग्रेट खली' और बटिस्ता के बीच खेला गया। इससे पहले खली और अंडरटेकर भी इस मैच में भिड़ चुके हैं। इस मैच के लिए बना बांस का ढांचा बेहद आकर्शक नजर आता है। 10 सालों में दर्शकों की नई खेप को यह मैच देखने में काफी मजा आ सकता है।
WWE के रिंग में लगेगा पंजाब का नया तड़का, 10 साल में होगा कुछ ऐसा
4 of 7
रैंडी ऑर्टन
- फोटो : WWE
इवेंट को बढ़ावा देना
WWE अपने साप्ताहिक कार्यक्रमों के अलावा हर महीने दो बड़े इवेंट भी आयोजित करता है। हालांकि, इस तरह के खास आयोजनों में भी कुछ प्रोग्राम 'बी-ग्रेड' नजर आते हैं। ऐसे में इस तरह के खास मैच फैंस के बीच में इवेंट को खासा लोकप्रिय बनाते हैं। बताया जा रहा है कि WWE के मौजूदा दौर में फैंस की रूची कम होती जा रही है।
विज्ञापन
WWE के रिंग में लगेगा पंजाब का नया तड़का, 10 साल में होगा कुछ ऐसा
5 of 7
सिंह ब्रदर्स और जिंदर महल
- फोटो : WWE
सिंह ब्रदर्स को दूर रखने के लिए
जिंदर महल ने 3 बार रैंडी ऑर्टन को मात दी है। मगर हर बार उन्हें सिंह ब्रदर्स की मदद मिली है। ऐसा एक भी मौका नहीं, जब सिंह ब्रदर्स ने मैच में दखल न दिया हो। इस मैच में सिंह ब्रदर्स दखल से दूर रहेंगे और ऐसे में सबसे खास बात यह कि यदि जिंदर जीते तो उनकी यह एकदम क्लीन जीत होगी। यदि रैंडी जीते, तो एक बार फिर वो कंपनी का चेहरा बन जाएंगे।
विज्ञापन
WWE के रिंग में लगेगा पंजाब का नया तड़का, 10 साल में होगा कुछ ऐसा
6 of 7
जिंदर महल
- फोटो : WWE
भारतीय ऑडियंस को लुभाना
जिंदर महल मौजूदा WWE चैंपियन हैं। ऐसे में भारतीय नाम से मैच बनाना 130 करोड़ भारतीयों को लुभाने का बड़ा प्रयास है। कंपनी भारत में अपने पैर पसारना चाहती है। कंपनी का फैसला साफ है कि भारतीय मैचों में भारतीय सुपरस्टार ही नजर आएंगे। खली के बाद जिंदर महल के साथ करीब 1 दशक बाद इस मैच की वापसी हो रही है।
WWE के रिंग में लगेगा पंजाब का नया तड़का, 10 साल में होगा कुछ ऐसा
7 of 7
जिंदर महल और रैंडी ऑर्टन
- फोटो : WWE
इस कड़ी का अंतिम मैच
रैंडी ऑर्टन और जिंदर महल की बीच की जंग काफी समय से जारी है। दोनों ने पूरी गर्मियों के दौरान एक दूसरे से लड़ाई की है। ऐेसे में दोनों की बीच भिड़त की आखिरी कड़ी को इंडियन स्टाइल में खत्म करने से बेहतर क्या होगा। इससे एक चीज और साफ हो जाती है कि जिंदर और ऑर्टन के बीच यह मैच सिर्फ और सिर्फ दोनों के बीच ही रहेगा।