दुनिया भर में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले खेल कबड्डी को नए कलेवर में परोसने वाली प्रो-कबड्डी लीग के 5वें संस्करण की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इस बार टीमों की संख्या 8 से बढ़ा कर 12 कर गई है। इस संस्करण के लिए 350 खिलाड़ी नीलामी के लिए आए। पुरानी 8 टीमों में से 7 टीमों ने 1-1 प्लेयर को रीटेन किया, जबकि नई 4 टीमों को 'प्रायरिटी पिक' के जरिए अपनी पसंद का एक खिलाड़ी चुनने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
कोरी एंडरसन और जेसन रॉय को पछाड़ने से चूक गया भारत का यह खिलाड़ी
2 of 9
कबड्डी
- फोटो : Star Sports
पिछले सीजन में बंगलूरू बुल्स ने मंजीत चिल्लर को 53 लाख रुपए में खरीद कर इतिहास ही रच दिया, मगर इस बार नीलामी के पहले दिन कबड्डी खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई। 12 टीमों के पास 4 करोड़ रुपये के हिसाब से कुल 48 करोड़ रुपये की राशि है, जो वो अपनी टीम चुनने के लिए खर्च कर सकते हैं। जानिए, बोली के पहले दिन किस खिलाड़ी के लिए लगी 50 लाख से अधिक की बोली:
विज्ञापन
कोरी एंडरसन और जेसन रॉय को पछाड़ने से चूक गया भारत का यह खिलाड़ी
3 of 9
बंगाल वॉरियर्स
बंगाल वॉरियर्स
बंगाल वॉरियर्स ने इस बार काफी समझदारी दिखाई। जहां उन्हें एक तरफ दक्षिण कोरिया के मुख्य रेडर जांग कुन ली को रीटेन किया, तो वहीं डिफेंस को मजबूती देने के लिए सुरजीत सिंह को खरीदा। इसके लिए उन्होंने सुरजीत को 73 लाख रुपये में खरीदा।
कोरी एंडरसन और जेसन रॉय को पछाड़ने से चूक गया भारत का यह खिलाड़ी
4 of 9
बंगलूरू बुल्स
बंगलूरू बुल्स
पिछले साल मंजीत चिल्लर को रिकॉर्ड 53 लाख रुपये में खरीदने वाली बंगलूरू बुल्स ने युवा खिलाड़ी आशीष कुमार को रिटेन किया। आशीष ऑलराउंडर हैं, जो डिफेंस और रेड दोनों करने में सक्षम हैं। अपनी रेडिंग को तेज और धाकड़ करने के लिए बुल्स ने रोहित कुमार पर 81 लाख रुपये का दांव लगाया।
विज्ञापन
कोरी एंडरसन और जेसन रॉय को पछाड़ने से चूक गया भारत का यह खिलाड़ी
5 of 9
जयपुर पिंक पैंथर्स
जयपुर पिंक पैंथर्स
पहले सीजन की विजेता और पिछले साल की उपविजेता ने किसी भी खिलाड़ी को रीटेन नहीं किया। हालांकि, इस बार उन्होंने बहुत बड़ा दांव खेला है। अभिषेक बच्चन की टीम ने ऑलराउंडर मंजीत चिल्लर को 75.50 लाख रुपये में खरीदा है। इसके अलावा जसवीर सिंह 51 लाख रुपये और सेल्वामणी 73 लाख रुपये में उनके लिए रेड करेंगे।
विज्ञापन
कोरी एंडरसन और जेसन रॉय को पछाड़ने से चूक गया भारत का यह खिलाड़ी
6 of 9
यू मुम्बा
यू मुम्बा
रॉनी स्क्रूवाला की इस टीम ने इस बार भारत को वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान अनूप कुमार को अपने साथ बरकरार रखा। इसके अलावा उन्होंने युवा रेडर कुलदीप सिंह को 51.50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।
विज्ञापन
कोरी एंडरसन और जेसन रॉय को पछाड़ने से चूक गया भारत का यह खिलाड़ी
7 of 9
कबड्डी
- फोटो : Star Sports
टीम गुजरात
इस साल पहली बार कबड्डी के मैट पर उतरने वाली इस टीम ने ईरानी खिलाड़ी फैजल अतराचली को अपनी पहली पसंद बताया। इसके अलावा उन्होंने ईरान के एक और खिलाड़ी अबोजार मोहाजर मिघानी पर उनके डिफेंस के लिए 50 लाख रुपये का दांव खेला है।
कोरी एंडरसन और जेसन रॉय को पछाड़ने से चूक गया भारत का यह खिलाड़ी
8 of 9
कबड्डी
- फोटो : Star Sports
टीम तमिलनाडु
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने तरकश में कई बड़े तीर जोड़े हैं। जहां एक तरफ उन्होंने रेडर अजय ठाकुर अपनी पहली पसंद बताया है, तो वहीं अपने दुर्ग की रक्षा के लिए अमित हूडा को 63 लाख में खरीदा।
कोरी एंडरसन और जेसन रॉय को पछाड़ने से चूक गया भारत का यह खिलाड़ी
9 of 9
कबड्डी
- फोटो : Star Sports
टीम उत्तर प्रदेश
यह एक और टीम है, जो पहली बार प्रो कबड्डी के मैट पर कदम रखेगी। इस टीम ने अपने प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर किसी नहीं चुना। हालांकि, टीम ने युवा और जोरदार रेडर नितिन तोमर को 93 लाख रुपये में खरीदा। तोमर प्रो कबड्डी लीग के पहले करोड़पति बनने चूक गए। बता दें कि आईपीएल-10 में जेसन रॉय और कोरी एंडरसन भी 1-1 करोड़ में ही बिके थे।