फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG की गोल्ड मेडलिस्ट मौमा दास हुई आगबबूला, खेल मंत्री से की शिकायत

Wed, 18 Apr 2018 02:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौमा दास
राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता मौमा दास मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से अपने घर लौटी तो काफी हताश और गुस्से में थी। वजह नई दिल्ली स्थित एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने उनका सामान रोके जाना था। 
विज्ञापन

2 of 5
मौमा दास
इस सामान में उनकी भारतीय टीम की किट और ऑस्ट्रेलिया से मिली कई यादगार चीजें शामिल हैं। उन्होंने ट्विटर पर खेल मंत्री राज्यवर्द्धन राठौड़ और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की है कि ये सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें सामान समय से मिल जाए क्योंकि अगले हफ्ते उन्हें विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेने स्वीडन जाना है। 
विज्ञापन

3 of 5
मौमा दास
इस विश्व चैंपियनशिप से टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा स्थान हासिल होना है। खेल मंत्री राज्यवर्द्धन राठौड़ ने खेल प्राधिकरण के अधिकारियों से तुरंत मामले को देखने को कहा है।

4 of 5
मौमा दास
मौमा के मुताबिक कस्टम अधिकारियों का कहना है कि उनके सामान में पावर बैंक पाया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने मेरा सामान देखा है कि या किसी और का। मैं पावर बैंक इस्तेमाल नहीं करती। अगर मेरे सामान में कुछ आपत्तिजनक चीज होती तो वह गोल्ड कोस्ट से यहां कैसे आ जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टेबल टेनिस प्लेयर मउमा दास - फोटो : अमर उजाला
टेबल टेनिस टीम सुबह 5.30 बजे से नई दिल्ली पहुंची थी। उसके बाद मौमा ने सुबह ने 10.30 बजे कोलकाता की निजी एयरलाइंस की फ्लाइट ली तब उनका सामान रोका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें