फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमिसाल है इन WWE स्टार्स की ताकत, हजारों पाउंड आसानी से उठा सकते हैं

Mon, 29 Aug 2016 08:55 AM IST
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
रायबैक - फोटो : WWE
WWE के सुपरस्टार्स रिंग में जितनी मेहनत करते हैं, उससे कहीं ज्यादा मेहनत उन्हें रिंग के बाहर करनी पड़ती है। मुश्किल मूव्स को आसानी और सुरक्षित तरीके से करने के लिए WWE सुपरस्टार्स को अपनी रिंग क्वालिटी के साथ-साथ अपनी पावर को भी बढ़ाना पड़ता है। देखिए कौन हैं मौजूदा समय में सबसे शक्तिशाली WWE सुपरस्टार्स:
विज्ञापन

बेमिसाल है इन WWE स्टार्स की ताकत, हजारों पाउंड आसानी से उठा सकते हैं

2 of 9
सीजारो - फोटो : getty
सीजारो
स्विस सुपरमैन के नाम से मशहूर सीजारो का शरीर भले ही बहुत बड़ा और भारी न हो, मगर फिर भी 6 फुट 5 इंच के सीजारो के शरीर में काफी ताकत है। 235 पाउंड के सीजारो 400 पाउंड के खली का आसाना उठा कर पटकने में सक्षम हैं और उन्होंने ऐसा कई बार करके भी दिखाया है।
विज्ञापन

बेमिसाल है इन WWE स्टार्स की ताकत, हजारों पाउंड आसानी से उठा सकते हैं

3 of 9
रोमन रेंन्स - फोटो : getty
रोमन रेंन्स
WWE में ‘द बिग डॉग’ के नाम से मशहूर रोमन रेंन्स को कोई भी हल्के में नहीं लेता। 6 फुट 3 इंच के रोमन रेंन्स का अपना वजन भले ही 265 पाउंड हो, मगर उनकी ताकत बेमिसाल है। रोमन के दो ही मूव्स विरोधी को लमलेट करने के लिए काफी हैं।

बेमिसाल है इन WWE स्टार्स की ताकत, हजारों पाउंड आसानी से उठा सकते हैं

4 of 9
बिग ई - फोटो : getty
बिग ई
अधिकतर रेसलरों से कद में छोटे बिग ई वजन में काफी भारी हैं। 5 फुट 11 इंच के बिग ई 345 पाउंड के हैं। ने 2040 पाउंड के साथ पावरलिफ्टिंग की है और जिम में भी 500 पाउंड से ज्यादा वजम उठा सकते हैं। बिग ई लिफ्टिंग को दूसरे लेवल पर ले गए हैं।
विज्ञापन

बेमिसाल है इन WWE स्टार्स की ताकत, हजारों पाउंड आसानी से उठा सकते हैं

5 of 9
बिग शो - फोटो : getty
बिग शो
दुनिया के सबसे विशालकाय एथलीट का खिताब अपने नाम करने वाले बिग शो अपने वजन के हिसाब से काफी बेहतरीन वजन उठा सकते हैं। 7 फुट लंबे और 450 पाउंड के इस पहलवान के लिए हजारों पाउंड उठाना मामूली बात है।
विज्ञापन

बेमिसाल है इन WWE स्टार्स की ताकत, हजारों पाउंड आसानी से उठा सकते हैं

6 of 9
ब्रॉन स्ट्रोमन - फोटो : getty
ब्रॉन स्ट्रोमन
WWE के नई फसल के सबसे खूंखार और विशालकाय रेसलर्स में से एक हैं 6 फुट 8 इंच के ब्रॉन स्ट्रोमन। ब्रॉन किसी भी रेसलर को चुटकियो में कुचल देते हैं। 385 पाउंड के इस ‘ब्लैक शीप’ के सामने 200-250 पाउंड का रेसलर बेहद साधारण नजर आता है।
विज्ञापन

बेमिसाल है इन WWE स्टार्स की ताकत, हजारों पाउंड आसानी से उठा सकते हैं

7 of 9
जॉन सीना - फोटो : getty
जॉन सीना
WWE की उपलब्धियों की शायद ही कोई ऐसी लिस्ट हो, जिसमें जॉन सीना शामिल न हो। WWE का सबसे बड़ा चेहरा बने सीना महद 250 पाउंड के ही हैं। मगर 6 फुट 1 इंच के इस रेसलर ने 505 पाउंड के बिग शो और 245 पाउंड के एज को एक साथ अपने कंधे पर उठा लिया था।

बेमिसाल है इन WWE स्टार्स की ताकत, हजारों पाउंड आसानी से उठा सकते हैं

8 of 9
ब्रॉक लेसनर - फोटो : getty
ब्रॉक लेसनर
WWE के अलावा UFC में भी ‘द बीस्ट’ के नाम से विख्यात ब्रॉक लेसनर जितने ताकतवर हैं, उतने बेरहम भी हैं। वो सच में दूसरों को दर्द देते हैं। विरोधी का कागज की तरह उड़ाना उनके लिए खेल है। वो हड्डियां तोड़ने और खून निकालने में जरा भी नहीं हिचकते।

विज्ञापन

बेमिसाल है इन WWE स्टार्स की ताकत, हजारों पाउंड आसानी से उठा सकते हैं

9 of 9
मार्क हेनरी - फोटो : getty
मार्क हेनरी
मार्क हेनरी WWE में पदार्पण करने वाले सबसे स्ट्रॉन्ग रेसलर हैं। कभी दुनिया सबसे शक्तिशाली इंसान रहे मार्क ने कई हजार पाउंड वजन उठाया है। 6 फुंट 4 इंच के मार्क का वजन 400 पाउंड है और वो दूसरे रेसलरों के साथ खिलवाड़ करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें