फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो: वायरल हुई इन तस्वीरों की चर्चा होती रहेगी

Mon, 22 Aug 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मिस्र की महिला बीच वॉलीबाल टीम ने खेल के लिए निर्धारित बिकनी की जगह अपनी परंपरागत पोशाक पहनकर हिस्सा लिया और सुर्खियां बटोरीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इस फोटो ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दक्षिण कोरिया की ली उन जू और उत्तर कोरिया की हांग उन यांग ने साथ में खिंचाई सेल्फी। राजनीतिक तौरप पर तो दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच जबरदस्त दुश्मनी है। ऐसे में ये फोटो खासा वायरल हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 6
महिलाओं की 5000 मीटर रेस की हीट के दौरान अमेरिका की एबी डे अगॉस्टीनो चोट की वजह से गिर गईं तो न्यूजीलैंड की निकी हैमब्लिन उनकी मदद के लिए रुक गईं। उन्होंने सहारा देकर अगॉस्टीनो को उठाया और तब जाकर रेस पूरी की। निकी हैमब्लिन की इस खेल भावना की वजह से दोनों को रेस के फाइनल में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी गई।

4 of 6
अमेरिकी जिमनास्ट रेगन स्मिथ और बॉस्केटबॉल प्लेयर डे एंड्रे जॉर्डन की ये फोटो भी खासी चर्चित रही।
विज्ञापन

5 of 6
मिस्र के जूडो खिलाड़ी अल शहाबी तब विवाद में आ गए जब उन्होंने इसराइल के ओस ससून से मैच हारने के बाद उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। तब दर्शकों ने शहाबी के इस रवैये पर उनके खिलाफ नारेबाजी की। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने फौरन शहाबी को रियो से वापस मिस्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रियो ओलंपिक 2016 में खेलों के रोमांच के बीच एक रोमांटिक और बेहद अनोखे अंदाज में शादी का प्रस्ताव भी सुर्खियां बन गया। चीन की तैराक खोह जोह ने महिलाओं के तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड में रजत पदक जीता। लेकिन जीत के इस मेडल का जश्न तब कई गुना बढ़ गया जब उन्हें उनके ब्वॉयफ्रेंड चिन की ने मेडल सेरेमनी के दौरान ही घुटने के बल बैठकर शादी का प्रस्ताव दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें