किक्रेट में रोज नई बुलंदियों को छूने वाले विराट कोहली कमाई के मामले में भी देश के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। फोर्ब्स ने उन्हें 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची में जगह दी है। फोर्ब्स द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कोहली सालभर में लगभग डेढ़ अरब रुपये की कमाई करते हैं। खास बात ये है कि इतनी अकूत कमाई के बाद भी भारतीय कप्तान दुनिया के सबसे रईस खिलाड़ियों की सूची में काफी पीछे 89वें नंबर पर हैं। तो अंदाजा लगाई नंबर वन के पायदान पर बैठे खिलाड़ी की कुल कमाई कितनी होगी। वैसे आपको ये बता देते हैं कि इस लिस्ट में अमेरिका की बास्केटबाल लीग एनबीए के खिलाड़ियों का ही जलवा है। खैर, आपको बताते हैं कौन हैं दुनिया के टॉप 10 खिलाड़ी और कितनी है उनकी कमाई।
विज्ञापन
#10 Lewis Hamilton
2 of 11
इस सूची में दसवें नंबर पर हैं फार्मूला वन रेसिंग के सितारे लुईस हेमिल्टन। ब्रिटेन निवासी लुईस हेमिल्टन की साला कमाई है 46 मिलियन डॉलर। जिसमें वह सालाना सेलरी से 38 मिलियन कमाते हैं जबकि 8 मिलियन डॉलर की कमाई वह विज्ञापनों से करते हैं।
विज्ञापन
#9 James Harden
3 of 11
सूची में नौंवे नंबर पर हैं बास्केटबाल खिलाड़ी जेम्स हार्डन। जिनकी सालाना कमाई है 46.6 मिलियन डॉलर। एनबीए स्टार हार्डन 26.6 मिलियन डॉलर सेलरी से और 20 मिलियन विज्ञापन से कमाते हैं।
#8 Stephen Curry
4 of 11
सूची में 8वें नंबर पर भी एनबीए स्टार का ही नाम है। अमेरिका के स्टीफन करी की सालाना कमाई 47.3 डॉलर के करीब है। जिसमें से उनके पास सेलरी के रूप में 12.3 मिलियन डॉलर और विज्ञापन के रूप में 35 मिलियन आते हैं।
विज्ञापन
#6 Rory McIlroy
5 of 11
इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं गोल्फ स्टार रॉरी मैकलॉरी। उनकी कुल कमाई 50 मिलियन डॉलर है, जिसमें से सेलरी/पुरस्कार के रूप में उन्हें 16 मिलियन और विज्ञापन के रूप में 34 मिलियन डॉलर मिलते हैं।
विज्ञापन
#6 Andrew Luck
6 of 11
सूची में छठे नंबर पर हैं अमेरिकन फुटबाल के खिलाड़ी एंड्रयू लक। उनकी कमाई भी 50 मिलियन डॉलर हैं। खास बात ये है कि इसमें से 47 मिलियन डॉलर की कमाई उन्हें मिलने वाली सेलरी से होती है, विज्ञापन से उन्हें मात्र 3 मिलियन डॉलर मिलते हैं।
विज्ञापन
#5 Kevin Durant
7 of 11
पांचवे नंबर पर हैं बास्केटबाल खिलाड़ी और एनबीए स्टार केविन डुरंट, जो सालाना 60.6 मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं। इसमें से उन्हें सेलरी के रूप में 26.6 मिलियन डॉलर मिलते हैं जबकि विज्ञापन से वह 34 मिलियन से ज्यादा कमाते हैं।
#4 Roger Federer
8 of 11
रईस खिलाड़ियों की इस सूची में चौथे नंबर पर हैं, टेनिस के महान खिलाड़ी स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर जिनकी सालाना कमाई है 64 मिलियन डॉलर। पुरस्कार के रूप में मात्र 6 मिलियन डॉलर पाने वाले फेडरर सालभर में विज्ञापनों से 58 मिलियन डॉलर कमाते हैं।
#3 Lionel Messi
9 of 11
तीसरे नंबर पर आते हैं फुटबाल के सुपरस्टार लियोनल मेसी। इस अर्जींटिनियाई खिलाड़ी की सालाना कमाई 80 मिलियिन डॉलर के करीब है। जिसमें से सेलरी के रूप में उन्हें 53 मिलियन डॉलर मिलते हैं जबकि विज्ञापन से वह 27 मिलियन सालाना कमाते हैं।
#2 LeBron James
10 of 11
सूची में दूसरे नंबर पर हैं एक और एनबीए स्टार ली ब्रॉन जेम्स। उनकी कुल कमाई 86.2 मिलियन डॉलर के करीब है। जिसमें से 31.2 मिलियन डॉलर वह सेलरी के रूप में पाते हैं जबकि 55 मिलियन डॉलर के करीब वह विज्ञापनों से कमाते हैं।
अब आप जानना चाहेंगे कि दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी का ओहदा किसके पास है। तो चलिए हम आपको बताते हैं, पहले पायदान पर हैं पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो। रोनाल्डो एक साल में 93 मिलियन डॉलर यानि कुल छह सौ करोड़ रुपये के करीब कमाई करते हैं। रोनाल्डो को वेतन के रूप में 58 मिलियन डॉलर मिलते हैं जबकि विज्ञापनों से भी वह बंपर कमाई करते हैं। जहां से उन्हें 35 मिलियन डॉलर मिलते हैं।