WWE के सुपरस्टार से एक्टर बन चुके जॉन सीना ने अपनी गर्लफ्रेंड निकी बेला के साथ शादी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 40 वर्षीय प्रोफेशनल रेसलर सीना रियलिटी शो 'डांसिंग विद द स्टार्स' से निकी बेला के बाहर होने पर खुशी व्यक्त की है ताकि वो अपनी शादी की तैयारी शुरू कर सके।
विज्ञापन
2 of 6
जॉन सीना और निकी बेला
- फोटो : WWE
सीना ने ई!ऑनलाइन से बातचीत में खुलासा किया कि वो शादी के लिए तैयार हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड निकी से बातचीत भी की है। एक्टर बने सीना ने स्वीकार किया कि डांसिंग शो ने निकी का काफी टाइम लिया है और अब दोनों बिना देरी किए शादी करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
जॉन सीना की गर्लफ्रेंड
- फोटो : pop culture
निकी के पूर्व डांस जोड़ीदार आर्टेम चिग्विनसेव सीना को भी डांस सिखाएंगे। मगर निकी ने एक बात बोलकर हैरानी बढ़ा दी है। उन्होंने ने कहा है कि वो उम्र भर बच्चे पैदा नहीं करना चाहती हैं।
4 of 6
निकी बेला
जी हां, निकी बेला कभी मां नहीं बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं मानती हूं कि अपनी भांजी बर्डी बहुत क्यूट है और वो मुझे बच्चा पैदा करने की इच्छा मन में जगाती है, लेकिन मैंने काफी थेरेपी कराई हैं और इसलिए बच्चा पैदा नहीं करना चाहती।'
विज्ञापन
5 of 6
निकी बेला
WWE सुपरस्टार निकी ने इस वर्ष फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा था, 'मेरे ख्याल से आपको जिंदगी में कोई महत्वपूर्ण बात होना चाहिए। मैंने करियर को चुना। मैं इससे मतलबी नहीं हुई, लेकिन मैं मां बनने की कल्पना नहीं कर सकती।
वैसे बेला को अपने मंगेतर जॉन सीना का समर्थन प्राप्त है। बेला ने कहा, 'सीना भी कुछ समय तक बच्चे नहीं चाहते। उनकी भी सोच मेरी जैसी है। चूकी मैंने बहुत थेरेपी कराई हैं, इसलिए सीना इस पर जोर नहीं दे रहे हैं।'