फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने निकी बेला के साथ सेलिब्रेट की इंगेजमेंट पार्टी, ऐसे बंधा समा

Fri, 19 Jan 2018 08:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
john cena
WWE के सुपरस्टार जॉन सीना ने निकी बेला के साथ इंगेजमेंट को शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में जॉन सीना और निक्की बैला के कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। दोनों की इंगेजमेंट का खुलासा उनकी खास दोस्त ओलिविया विंजेन ने किया। ओलिविया ने इंगेंजमेंट पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हुए दोनों को आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
john cena
हालांकि, बाद में जॉन सीना ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फैंस को इंगेजमेंट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'कल मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत, अद्भुत और भावनात्मक दिन था। मैंने अपने परिवार और दोस्तों के बीच अपने सपनों की राजकुमारी को अपनाया।' पोस्ट में बेला को आई लव यू कहते हुए उन्होंने लिखा, 'तुमने हमेशा मुझे अपने साथ होने का ऐहसास दिलाया है।
विज्ञापन

3 of 5
john cena
ट्विटर पर सीना के पोस्ट का जवाब देते हुए 34 वर्षीय रेसलर निकी बेला ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'लव यू टू जॉन।' जॉन और बैला ने बेशक अपनी शादी की तारीख का खुलासा न किया हो, लेकिन एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अपनी शादी की तैयारियों को लेकर काफी उत्साहित  हैं।

4 of 5
john cena
बता दें की जॉन सीना और बेला पिछले छह सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि 40 वर्षीय सीना ने पिछले साल अप्रैल में  WWE की ऑडियंस के आगे बैला को प्रपोज किया था
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
john cena
याहू को दिए एक इंटरव्यू में जॉन सीना ने बताया कि पिछले साल बेला और मेरा एक टैग टीम मैच एक अन्य कपल द मिज और मैरिस के साथ रखा गया था। इस मैच में ऑडियंस की प्रतिक्रया से सीना काफी हैरान थे क्योंकि वहां द मिज और मैरिस सभी के फेवरेट थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें