फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग माफिया की विधवा और 2 बच्चों की मां है बोल्ट के साथ रोमांस करने वाली लड़की

Wed, 24 Aug 2016 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : FaceBook
31वें ओलंपिक के समापन समारोह के बाद रविवार को रियो में फर्राटा चैंपियन उसेन बोल्ट शनिवार रात अपने 30वें बर्थडे की पार्टी पर जमकर थिरके और जिस 20 साल की एक लड़की के साथ बिस्तर पर आपस में लिपटे हुए दिखे वो एक ड्रग माफिया की विधवा है। बोल्ट के साथ अपने संबंधों को लेकर वह अचानक सोशल मीडिया में चर्चित हो गई।
विज्ञापन

रियो के ड्रग माफिया की विधवा है बोल्ट के साथ रोमांस करने वाली लड़की

2 of 7
- फोटो : Social media
बोल्ट के साथ बिस्तर पर लिपटी कुछ तस्वीरों के वायरल होने के बाद 20 साल की जेडी डुआर्टे ने कहा कि वह मारे शर्म के मरी जा रही हैं। ओलंपिक में ट्रिपल-ट्रिपल करने लगातार 9 स्वर्ण पदक जीतने वाले उसेन बोल्ट की चोरी पकड़ी गई है। उनकी बहन ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि बोल्ट जमैका में एक लड़की के साथ 2 साल से डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन रियो में वह एक लड़की के साथ रोमांटिक मूड में दिखे। जेडी डुआर्टे के बारे में जाने 5 खास बातें।
विज्ञापन

रियो के ड्रग माफिया की विधवा है बोल्ट के साथ रोमांस करने वाली लड़की

3 of 7
- फोटो : FaceBook
पहला, 20 साल की जेडी डुआर्टे उसेन बोल्ट के 30वें बर्थडे पर आयोजित पार्टी में मिली। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, डुआर्टे रियो के खतरनाक और कुख्यात डॉन डगलस डोनाटो परेरा की विधवा है। डोनाटो को डीना टेरर के नाम से भी जाना जाता था। ड्रग माफिया डोनाटो की पुलिस के साथ हुई शूटआउट में मौत हो गई थी। वह खुद को लड़ाई के देवता (गॉड ऑफ वार) कहा करता था। पुलिस ने उसे उसके घर में तलाशा और शूटआउट में मार गिराया था।

रियो के ड्रग माफिया की विधवा है बोल्ट के साथ रोमांस करने वाली लड़की

4 of 7
- फोटो : Social media
दूसरा, जेडी डुआर्टे कुख्यात डॉन डगलस डोनाटो परेरा की विधवा होने के साथ ही उसके 2 बच्चों की मां भी है। हालांकि उन बच्चों के नाम, उम्र और रहते कहां हैं आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

रियो के ड्रग माफिया की विधवा है बोल्ट के साथ रोमांस करने वाली लड़की

5 of 7
- फोटो : FaceBook
तीसरा, जेडी डुआर्टे अपने पति की मौत पर काफी रोई थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी भावुक कर देने वाला संदेश लिखा था। फेसबुक पर संदेश में उन्होंने लिखा, "अनंत काल तक मैं अपने प्यार के साथ रहूंगी और मैं हमेशा यही चाहती थी क्योंकि स्वर्ग में सभी लोग खुश रहते हैं। भगवान आपको वहां देखेगा। मुझे उम्मीद है कि मैं आपको वहां देख पाऊंगी।" जेडी ने यह संदेश अपने और पति परेरा के इंस्टाग्राम पर एक साथ पोस्ट किया था। परेरा पुलिस को काफी परेशान किया करता था।
विज्ञापन

रियो के ड्रग माफिया की विधवा है बोल्ट के साथ रोमांस करने वाली लड़की

6 of 7
- फोटो : Twitter
चौथा, जेडी डुआर्टे की उसेन बोल्ट के साथ संबंधों की कोई चर्चा नहीं होती अगर वह बोल्ट के साथ की सेल्फी व्हाट्सऐप में एक ग्रुप पर न भेजी होती। जेडी का ग्रुप में फोटो भेजना था कि यह तस्वीरें सोशल मीडिया में छा गईं। और हर जगह बोल्ट और जेडी के रिश्तों की चर्चा होने लगी। जेडी डुआर्टे का कहना है कि उसने ग्रुप में फोटो खुद को चर्चा पाने के लिए नहीं भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियो के ड्रग माफिया की विधवा है बोल्ट के साथ रोमांस करने वाली लड़की

7 of 7
उसेन बोल्ट - फोटो : getty
पांचवां, उसेन बोल्ट के साथ फोटो खिंचवाने और उनके करीब जाने का सपना हर खेलप्रेमी का होता है, लेकिन जेडी डुआर्टे कुछ ज्यादा ही किस्मत वाली रहीं जिन्हें उनके साथ पूरी रात गुजारने का चांस मिल गया। खास बात यह है कि जब क्लब में पार्टी के दौरान उसेन बोल्ट ने जेडी को आने का न्योता दिया। जेडी का कहना था कि वह उनको पहचानती नहीं थी, लेकिन बाद में बोल्ट ने अपने सुरक्षाकर्मियों को उनके पास भेजा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें