फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL AUCTION: कौन है वो Mystery गर्ल जो हैदराबाद की तरफ से लगा रही थी खिलाड़ियों की बोली

Fri, 20 Dec 2019 12:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2020 के लिए गुरुवार 19 दिसंबर को कोलकाता में नीलामी हुई। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रणनीति के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी टीम में बोली लगाकर शामिल किया। ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टेबल पर एक खूबसूरत लड़की बैठी थी, जो अपनी टीम की और से खिलाड़ियों पर बोली लगा रही थी। यह लड़की सोशल मीडिया में छाई हुई है, लोग इस लड़की के बारे खूब सर्च कर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सनराइजर्स की नीलामी टीम के साथ काव्या - फोटो : सोशल मीडिया
सनराइजर्स हैदराबाद की टेबल पर बैठी लड़की आईपीएल ऑक्शन के दौरान सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। ऑक्शन में हैदराबाद के लिए बोली लगाने वाली  खूबसूरत लड़की का नाम काव्या मारन है। काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आती रहती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
कलानिधि सन टेलीविजन नेटवर्क के मालिक हैं और काव्या इस समय अपने पिता का बिजनेस संभाल रही हैं। काव्या उन क्रिकेट फैंस में से हैं, जिन्हे हर मैच में स्टेडियम में देखा जाता है। 

4 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
आईपीएल 2020 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने किसी भी बड़े खिलाड़ी पर दांव नहीं लगाया। डेविड वार्नर की कप्तानी में एक बार की आईपीएल विजेता रही हैदराबाद की टीम केन विलियमसन की कप्तानी में खिताब जीतने के लिए इस बार मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन

5 of 6
srh
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल की नीलामी में दो विदेशी समेत कुल सात खिलाड़ी खरीदे।  विराट सिंह, प्रियम गर्ग, मिचेल मार्श, संदीप बावंका, फैबिएल ऐलेन,अब्दुल समद और संजय यादव को हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल किया। सनराइजर्स के खाते में अब भी 10 करोड़ 10 लाख बचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
srh - फोटो : pti
सनराइजर्स हैदराबाद की टीमः  केन विलियमसन (कप्तान)  डेविड वार्नर, मनीष पांडे, विजय शंकर, राशिद खान, मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल, शाहबाज नदीम, तुलसी थंपी, टी नटराजन, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, मिचेल मार्श, संदीप बावंका, फैबिएल ऐलेन, बिली स्टेनलेक, अब्दुल समद और संजय यादव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें