फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुती चंद ने राजनीति में उतरने के दिए संकेत, इस पार्टी में हो सकती हैं शामिल

Mon, 23 Sep 2019 04:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दुती चंद - फोटो : social media
भारत की सबसे तेज और स्टार धाविका दुती चंद ने विश्व चैंपियनशिप के बीच एक ट्वीट कर सभी को असमंजस में डाल दिया है। विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के बीच दुती का ट्वीट उनके फैंस को रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
dutee chand
दरअसल दुती ने एक ट्वीट कर राजनीति में उतरने की इच्छा जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वो बचपन से ही राजनीति में आना चाहती थी। उनका परिवार हमेशा से जमीनी स्तर पर राजनीति से जुड़ा रहा है, उनकी माँ खुद गांव की सरपंच रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
dutee chand - फोटो : PTI
दुती के इस ट्वीट के बाद उनके राजनीति में उतरने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि ये तय नहीं हुआ है कि वो किस राजनीतिक पार्टी से जुड़ेंगी लेकिन लोग उनके ओड़िसा की मुख्य पार्टी बीजेडी में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। क्योंकि दुती ने लोकसभा चुनावों में बीजेडी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार किया था। वहीं कुछ लोग उन्हें राजनीति में नहीं आने की सलाह भी दे रहे हैं और खेल पर ध्यान लगाने के लिए कह रहे हैं।



4 of 5
दुती चंद - फोटो : pti
बता दें कि दुती फिलहाल 27 सितंबर से दोहा में शुरू हो रही विश्व चैम्पियनशिप के 100 मीटर स्पर्धा में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ फाइनल्स में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ तैयारी में जुटी हुई हैं। 

दुती दोहा की परिस्थितियों और मौसम से सामांजस्य बैठाने के लिए शाम में अभ्यास कर रही हैं। दोहा में उनकी स्पर्धा का आयोजन शाम या रात में होगा। वह आगामी प्रतियोगिता में पिछले सत्र (लंदन 2017) की नाकामी को पीछे छोड़कर शानदार प्रदर्शन करना चाहती है। 

लंदन विश्व चैम्पियनशिप में दुती ने 12.07 सेकेंड के समय के साथ निराशाजनक प्रदर्शन किया था और वह सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहीं थी। दुती दोहा विश्व चैम्पियनशिप के लिए तय 11।24 सेकेंड के क्वालीफिकेशन मार्क को हासिल करने में भी नाकाम रही। उन्होंने हालांकि दोहा में अप्रैल में हुए एशियाई चैम्पियनशिप में 11.26 सेकेंड के समय के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था जो राष्ट्रीय रिकार्ड भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुती चंद
ओडिशा की 23 साल की इस एथलीट ने जुलाई में इटली के नपोली में आयोजित 100 मीटर की स्पर्धा को 11 मिनट 32 सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थी। 

वह इन दिनों आपने कोच एन रमेश के साथ भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अभ्यास कर रही है। दोहा में दुती महिलाओं के 100 मीटर हिट्स में 28 सितंबर को भाग लेंगी जो स्थानीय समय के मुताबिक शाम साढ़े चार (भारतीय समय के मुताबिक शाम सात) बजे शुरू होगा। वह इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 25 सितंबर को दोहा रवाना होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें