फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के लिए भारतीयों ने जीते हैं ओलंपिक में कई पदक

Fri, 26 Aug 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Getty
रियो ओलंपिक में ज्यादा पदक नहीं जीत पाने के कारण भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना हो रही है, तो अमेरिका इस बार भी ओलंपिक में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला देश बना। लेकिन अमेरिका के इस शानदार प्रदर्शन में भारतीय मूल के खिलाड़ियों का भी योगदान है।
विज्ञापन

भारत नहीं अमेरिका के लिए भारतीय एथलीट ने जीते हैं ओलंपिक में पदक

2 of 7
- फोटो : Getty
रियो में ही भारतीय मूल का एक खिलाड़ी है जिसने अमेरिका के लिए रजत पदक जीता। इस खिलाड़ी की खास बात यह है कि उसने सेमीफाइनल में भारतीय टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस खिलाड़ी के अलावा यह भी जानते हैं कि भारतीय मूल के कितने और एथलीट्स ने ओलंपिक में अमेरिका के लिए पदक जीते।
विज्ञापन

भारत नहीं अमेरिका के लिए भारतीय एथलीट ने जीते हैं ओलंपिक में पदक

3 of 7
- फोटो : Getty
भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक जैसे खेलों में अब तक भारत के लिए खास परिणाम नहीं दे सके हैं, लेकिन भारतीय मूल का ही एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो साइकिलिंग जैसे खेल में अमेरिका के लिए स्वर्ण पदक भी जीत चुका है।

भारत नहीं अमेरिका के लिए भारतीय एथलीट ने जीते हैं ओलंपिक में पदक

4 of 7
- फोटो : Getty
रियो में अमेरिका के लिए टेनिस के मिश्रित युगल में भारतीय मूल के राजीव राम ने वीनस विलियम्स के साथ खेलते हुए देश के लिए रजत पदक जीता। सेमीफाइनल में इस अमेरिकी जोड़ी ने भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को हराया था। बाद में सानिया और रोहन कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भी हार गए और पदक जीतने का मौका गंवा बैठे।
विज्ञापन

भारत नहीं अमेरिका के लिए भारतीय एथलीट ने जीते हैं ओलंपिक में पदक

5 of 7
- फोटो : Getty
राजीव राम से पहले भारतीय मूल के एक खिलाड़ी हैं जिन्होंने 8 साल पहले बीजिंग ओलंपिक में अमेरिका के लिए जिम्नास्टिक में कांस्य पदक जीता। राज भवसार ने जिमनास्ट में अमेरिका को पदक दिलाया।
विज्ञापन

भारत नहीं अमेरिका के लिए भारतीय एथलीट ने जीते हैं ओलंपिक में पदक

6 of 7
- फोटो : Getty
बीजिंग ओलंपिक से 4 साल पहले मोहिनी भारद्वाज ने एथेंस ओलंपिक में अमेरिका के लिए रजत पदक जीत चुकी हैं। मोहिनी ने 2004 के ओलंपिक में जिमनास्ट जैसे कठिन स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत नहीं अमेरिका के लिए भारतीय एथलीट ने जीते हैं ओलंपिक में पदक

7 of 7
- फोटो : Getty
अब बात भारतीय मूल के उस एथलीट की जिसने अमेरिका के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। एलेक्सी ग्रेवाल ने साइकिलिंग जैसे खेल में हिस्सा लेते हुए 1984 के लास एंजिलिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें