फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सलामी जोड़ियां आजमा चुकी है टीम इंडिया, पिछले पांच साल में कौन रहा टेस्ट में बेस्ट?

Fri, 17 Jul 2020 10:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
भारतीय टेस्ट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत जब कोरोना काल में इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगा है तो फिर पूरी संभावना है कि मयंक अग्रवाल के साथ रोहित ही पारी का आगाज करेंगे, लेकिन अन्य बल्लेबाजों विशेषकर युवा पृथ्वी शॉ की दावेदारी को भी कम करके नहीं आंका जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा के सीमित ओवरों में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने से पिछले सात वर्षों में भारत को दोनों छोटे प्रारूपों में ओपनिंग को लेकर ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ी, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उसकी एक अदद सलामी जोड़ी की तलाश अब भी जारी है।
विज्ञापन

3 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित को पिछले साल अक्तूबर में टेस्ट मैचों में भी सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतारा गया था और वह इसमें सफल भी रहे, लेकिन उनकी असली परीक्षा विदेशी पिचों पर होनी थी और न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनके चोटिल होने के कारण भारत को 2020 में खेले गए दो टेस्ट मैचों में नई सलामी जोड़ी के साथ उतरना पड़ा था।

4 of 10
केएल राहुल और पृथ्वी शॉ - फोटो : ट्विटर
केएल राहुल एकदिवसीय प्रारूप में अच्छे प्रदर्शन के कारण लंबे प्रारूप में खेलने का दावा मजबूत करते जा रहे हैं। इनके अलावा मुरली विजय और शिखर धवन की दावेदारी को भी नहीं नकारा जा सकता है। पिछले पांच वर्षों में भारत ने धवन, राहुल, विजय, अग्रवाल, रोहित, पार्थिव पटेल, पृथ्वी शॉ, गौतम गंभीर, हनुमा विहारी, अभिनव मकुंद और यहां तक कि तीसरे नंबर पर खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा को भी पारी का आगाज करने के लिए भेजा।
विज्ञापन

5 of 10
इस बीच भारत ने इन खिलाड़ियों को मिलाकर 15 जोड़ियां आजमाई। राहुल ने सर्वाधिक 32 टेस्ट मैचों में ओपनिंग की जबकि विजय ने 29, धवन ने 21 और अग्रवाल ने 11 मैचों में यह जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

6 of 10
अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 में मेलबर्न में 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट मैच में पदार्पण किया और शीर्ष क्रम के पहले दो स्थानों में से एक स्थान को स्थायित्व प्रदान किया, उन्होंने अब तक 11 मैचों की 17 पारियों में 974 रन बनाए हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ चार पारियों में वह 102 रन ही बना पाये थे जबकि शॉ ने 98 रन बनाए थे।
विज्ञापन

7 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : social media
वैसे इस सीरीज में सभी भारतीय बल्लेबाज नाकाम रहे थे। रोहित टेस्ट मैचों में फिर से पारी का आगाज करने के लिए बेताब होंगे, उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में पहली बार यह भूमिका निभाई और दोनों पारियों में शतक (174 और 127) ठोककर नया रिकॉर्ड बनाया था।

8 of 10
रोहित शर्मा - फोटो : ट्वि्टर
हिटमैन इसके बाद भी नहीं रूके। रांची में 212 रन की लाजवाब पारी खेली, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में उनका बल्ला कुंद पड़ा रहा। शॉ ने अब तक जो चार टेस्ट मैच खेले हैं, उनमें एक शतक की मदद से 335 रन बनाए हैं।

9 of 10
टीम इंडिया - फोटो : पीटीआई
अगर पिछले पांच वर्षों में अन्य देशों की सलामी जोड़ियों की बात करें तो इंग्लैंड और श्रीलंका के बाद भारत ने सर्वाधिक बल्लेबाजों से पारी की शुरुआत करवाई। इंग्लैंड ने इस बीच 17, श्रीलंका ने 12, भारत ने 11, दक्षिण अफ्रीका ने 10, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने नौ-नौ खिलाड़ियों को सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया।
विज्ञापन

10 of 10
टॉम लॉथम
न्यूजीलैंड ने टॉम लॉथम की वजह से इस बीच स्थायित्व दिखाया और पिछले पांच वर्षों में उसने केवल चार खिलाड़ियों को ओपनिंग का दायित्व सौंपा। लॉथम ने पिछले पांच वर्षों में अपनी टीम की तरफ से सभी 42 मैचों में पारी का आगाज किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें