भारतीय निशानेबाज रविवार को अंतिम दिन कोई पदक नहीं जीत सके लेकिन यहां रायफल/पिस्टल स्पर्धा में तीन स्वर्ण और एक रजत के साथ भारत लगातार दूसरे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में तालिका में शीर्ष पर रहा।
भारत ने चीन (दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य) को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली में हुए पिछले विश्व कप में भारत संयुक्त रूप से हंगरी के साथ शीर्ष पर था।