फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: बदकिस्मत न्यूजीलैंड, फिर सुपर ओवर में हारा, देखिए एक-एक बॉल का रोमांच

Sat, 01 Feb 2020 10:17 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने एक बार फिर न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया। इसे न्यूजीलैंड की बदकिस्मती समझिए या फिर टीम इंडिया का भाग्य। टीम इंडिया ने शुक्रवार को वेंलिंगटन में खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को सपर ओवर में हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
सुपर ओवर में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 166 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कीवी टीम भी इतने ही रन बना पाई। स्कोर टाई होने के बाद मैच सुपर ओवर में चला गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 14 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने केएल राहुल के शुरुआती वार और फिर कोहली के पराक्रम के बूते टीम इंडिया ने 5 गेंद पर ही 16 रन बना लिए। ऐसे में आइए जानते हैं सुपरओवर का रोमांच? 

 

4 of 5
इंडिया vs न्यूजीलैंड - फोटो : social media
सुपरओवर में न्यूजीलैंड की पारी

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए। 
  • पहली गेंद: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर सिफर्ट ने दो रन बनाया।
  • दूसरी गेंद: दूसरी गेंद पर सिफर्ट ने चौका लगाया।
  • तीसरी गेंद: सिफर्ट ने दो रन बनाए।
  • चौथी गेंदः बुमराह ने सिफर्ट को वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद कॉलिन मुनरो बल्लेबाजी करने आए। 
  • पांचवीं गेंद: जसप्रीत बुमराह की पांचवीं गेंद पर मुनरो ने चौका जड़ दिया।
  • छठी गेंद: आखिरी गेंद पर मुनरो ने एक रन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर ओवर में टीम इंडिया की पारीः

सुपरओवर में न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी गेंदबाजी करने के लिए आए। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से हिटमैन रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी करने आए और पांच गेंदों में ही यह मैच अपने  नाम कर लिया।
  • पहली गेंद: केएल राहुल ने शानदार छक्का जड़ दिया। 
  • दूसरी गेंद: फिर केएल राहुल ने चौका लगाया।
  • तीसरी गेंद: तीसरी गेंद पर केएल राहुल कैच आउट हो गए। 
  • चौथी गेंद: कप्तान कोहली ने तेजी से दो रन चुराए। 
  • पांचवीं गेंद: पांचवीं गेंद पर कप्तान कोहली ने चौके के साथ इस मैच को जीत लिया। सुपर ओवर में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें