फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के फैन ने लगाया 'भारत माता की जय का नारा', वायरल हुआ वीडियो

Thu, 30 Jan 2020 08:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कीवी फैन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने बुधवार को टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कीवी जमीन पर पहली बार टी-20 सीरीज फतह की है। मुकाबला बेहद ही रोमांचक हुआ। मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे दर्शकों के लिए पैसा वसूल मुकाबला हुआ। फैंस ने जमकर अपनी-अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बेहद ही हैरानी भरा और मजेदार वीडियो देखने को मिला, जिसमें एक भारतीय फैन न्यूजीलैंड के प्रशंसक से भारत माता की जय का नारा लगवाता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
कीवी फैन - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड का एक फैन 'भारत माता की जय' का नारा लाग रहा है। यह वीडियो भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे मैच का है जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में भारतीय फैंस कीवी समर्थक को भारत माता की जय का नारा सीखा रहे हैं और फिर वह भी हाथ उठाकर जोर भारत माता की जय का नारा लगा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
भारत ने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को हराकर पांच टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 179/5 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी के बूते टीम इंडिया ने कीवियों को भी इतने ही स्कोर में रोक दिया।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
स्कोर टाई होने के बाद मैच सुपर ओवर में गया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए विलियमसन और गप्टिल ने 17 रन बनाए। छह गेंदों पर जीत के लिए भारत को 18 रन की जरूरत थी। रोहित शर्मा ने एक बार फिर 'हिटमैन' अवतार लेते हुए आखिरी दो गेंदों में मैच भारत को जिताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें