फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पल्लीकल को पटाने के लिए दिनेश कार्तिक ने बेले थे खूब पापड़, तब जाकर लव स्टोरी में आया ट्विस्ट

Sun, 26 Aug 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
dinesh karthik and deepika pallikal
भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों में महिला सिंगल्स वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह भारत का सातवें दिन पहला पदक है। दीपिका को मलेशिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी निकोल डेविड ने सेमीफाइनल में 3-0 (11-7, 11-9, 11-6) से शिकस्त दी।
विज्ञापन

2 of 10
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
खेल के मैदान से बाहर दीपिका पल्लीकल की जिंदगी बेहद दिलचस्प है। बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि दीपिका टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पत्नी है। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत भी बेहद खास है।
विज्ञापन

3 of 10
deepika pallikal
हाल ही में दीपिका पल्लीकल ने एक इंटरव्यू में कार्तिक के साथ उनके प्यार की शुरुआत के बारे में बताया कि दीपिका ने बताया कि उनके माता-पिता काफी पहले से दिनेश कार्तिक को जानते थे। दरअसल उनकी मां खिलाड़ियों के लिए विदेश में फ्लाइट बुकिंग का काम करती थी। इस वजह से कार्तिक उनके परिवार के संपर्क में थे।

4 of 10
deepika pallikal
दीपिका ने बताया, 'कार्तिक ने जब मुझे पहली बार मैसेज किया तो हाय, हैलो की बजाय सीधे डिनर के लिए बुलाया, लेकिन उस वक्त मैं कार्तिक से ठीक से परिचित भी नहीं थी। इस वजह से मैंने टाल दिया।
विज्ञापन

5 of 10
दिनेश कार्तिक
'इसके बाद कार्तिक मुझे लगातार मैसेज करने लगे और डिनर के लिए बुलाते थे, लेकिन मेरा शेड्यूल काफी बिजी होता था। हालांकि फ्री टाइम में भी मैं दिनेश से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती थी। मैं उनसे न मिलने का हमेशा कोई न कोई बहाना बना देती थी। आमतौर पर मैं उन्हें कहती थी कि कल मेरी फ्लाइट है।'
विज्ञापन

6 of 10
dinesh and deepika
'मुझे नहीं पता था कि दिनेश कार्तिक चेन्नई की उसी जिम में आते हैं, जिस जिम में मैं जाती हूं। एक दिन मैं जब सुबह छह बजे जिम पहुंची तो मैंने देखा कि दिनेश कार्तिक भी वहां है। दिनेश मुझे देखकर काफी खुश हो गए।'
विज्ञापन

7 of 10
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
'जिम में जब कार्तिक ने मुझे देखा तो कहा कि आज तो आपकी फ्लाइट है न? मुझे कुछ समझ नहीं आया कि मैं क्या कहूं। हारकर मैंने सोचा एक बार बात करके अपना पिंड छुड़ा लूं। मैंने कहा देखो...कल मेरी फ्लाइट है और मेरे पास सिर्फ सुबह 7 बजे का वक्त है।'

8 of 10
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
'दिनेश ने बिना कुछ सोचे-समझे कहा ठीक है मैं कल मिलता हूं। इसके बाद हम एक ही दिन में दो बार मिले, लेकिन दिनेश को तब भी सब्र नहीं हुआ। आखिर में दिनेश कार्तिक ने मुझे प्रपोज किया। इसके बाद यह बात मैंने अपनी मम्मी को बताई। उन्हें सुनकर काफी बड़ा झटका लगा। क्योंकि एक तो दिनेश कार्तिक हिंदू थे, ऊपर से उनकी एक शादी पहले भी हो चुकी थी।'

9 of 10
dinesh and deepika
'इसके बाद मेरी मां ने दिनेश के साथ मुलाकात की। फिर करीब 8-9 महीने रिलेशनशिप में रहने के बाद हमारी सगाई हो गई और तीन साल बाद शादी। आज हमें एक साथ रहते छह साल हो चुके हैं।'
विज्ञापन

10 of 10
dinesh and deepika
बता दें कि दीपिका क्रिश्चियन हैं जबकि दिनेश हिंदू हैं इसलिए दोनों ही धर्मों के रीति-रिवाजों से उनकी दो बार शादी हुई। दोनों ने 18 अगस्त 2015 को पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज और फिर 20 अगस्त को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की। इसके बाद से ही दिनेश कार्तिक के खेल में गजब का बदलाव देखने को मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें