rohit sharma
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 39 रन के स्कोर पर धवन (28) आउट हो गए। इसके बाद रोहित ने कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने इस मैच में 77 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली और रोहित के बीच 113 रनों की साझेदारी हुई। दूसरे वन-डे में भी रोहित ने 87 रन की शानदार पारी खेली थी और उन्हें मैन ऑफ द मैच से नावाजा गया था।