टेनिस जगत में रोजर फेडरर और रॉफेल नडाल की टक्कर सबसे चर्चित रही है। चैंपियन रोजर फेडरर को नडाल ने काफी बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में मात दी है। फ्रेंच ओपन में रोजर फेडरर पर रॉफेल नडाल हमेशा भारी पड़े हैं। नडाल ने फेडरर की राह में बाधा खड़ी की है। नडाल अगर ऐसा नहीं कर पाते तो फेडरर अब तक 25 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके होते।
विज्ञापन
दोनों यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं
2 of 5
रोजर फेडरर राफेल नदाल
वर्तमान में चल रहे अमेरिकी ओपन में दुनिया के ये दोनों टॉप खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। नडाल का अगला मुकाबला रूस के एंड्रे रुबलेव से होगा। जबकि फेडरर का मुकाबला अर्जेंटीना के खतरनाक जुआन मार्टिन डेल पोट्रो से होगा। पोट्रो ने 2009 में फेडरर को यहां फाइनल में हरा कर खिताब जीता था।
अगर यह दोनों खिलाड़ी अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत जाते हैं तो अमेरिकी ओपन में पहली बार इन दोनों की भिड़ंत हो सकती है। अमेरिकी ओपन में जब दोनों सेमीफाइनल में टकराएंगे तो दुनिया की निगाहें इस हाई वोल्टेज मैच की ओर निश्चित रूप से टिक जाएंगी। वैसे भी दोनों के मैच अब तक काफी रोमांचक रहे हैं। लेकिन अमेरिकी ओपन के इतिहास में संभावित इनकी पहली टक्कर टेनिस जगत को रोमांच से भर सकती है।
विज्ञापन
जीते तो दोनों के बीच हो सकता है ऐतिहासिक मुकाबला
3 of 5
फेडरर-नडाल
अमेरिकी ओपन में दोनों खिलाड़ियों को जब एक ही हाफ में रखा गया तब से ही दोनों की संभावित सेमीफाइनल भिड़ंत की उम्मीद टेनिस प्रेमियों ने लगा रखी है। दोनों के क्वार्टरफाइनल जीतते ही अमेरिका के टेनिस प्रेमियों को एक रोमांचक सेमीफाइनल देखने को मिल सकता है।
इस साल फेडरर का प्रदर्शन बेहतर रहा
4 of 5
रोजर फेडरर
- फोटो : twitter
फेडरर ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में नडाल को हराकर अपना 18 वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। वहीं नडाल ने इस साल रिकॉर्ड 10 वीं बार फ्रेंच ओपन जीता है। फेडरर ने इसी साल विंबलडन में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए अपना 19 वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। ऐसे प्रतियोगी माहौल के बीच अगर अमेरिकी ओपन में दोनों के बीच अगर सेमी फाइनल मैच होता है तो यह एक और शानदार मैच होगा।
पूरे करियर में नडाल ने फेडरर पर 23 बार जीत हासिल की है। वहीं फेडरर ने नडाल को 14 बार हराया है। 2004-05 से इनके बीच टक्कर हो रही है। टेनिस विश्लेषक भी नडाल को फेडरर के मुकाबले एक मजबूत खिलाड़ी मानते हैं। हालांकि वर्तमान में फेडरर काफी परिपक्वता के साथ टेनिस खेल रहे हैं। उनका अनुभव नडाल को परेशान कर सकता है।