फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपा करमाकर ने लौटाई BMW गाड़ी और खरीदी नई कार

Fri, 30 Dec 2016 04:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रियो ओलंपिक
रियो ओलंपिक में भारत के लिए नया इतिहास लिखने वाली दीपा करमाकर ने सचिन तेंदुलकर द्वारा गिफ्ट की गई BMW कार वापिस कर दी है। रियो में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दीपा करमाकर, साक्षी मलिक और पीवी सिंधू को BMW कार गिफ्ट की गई थी।
विज्ञापन

दीपा करमाकर ने लौटाई BMW गाड़ी और खरीदी नई कार

2 of 5
दीपा कर्माकर - फोटो : getty
त्रिपुरा से आने वाली दीपा ने खराब रोड़ का हवाला देते हुए यह लग्जरी कार वापिस की है। 22 वर्षीय दीपा को हैदराबाद बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष वी चामुंडेश्वरनाथ की तरफ यह गाड़ी मिली थी। हालांकि दीपा ने गाड़ी के बदले पैसे का मांग की थी।
विज्ञापन

दीपा करमाकर ने लौटाई BMW गाड़ी और खरीदी नई कार

3 of 5
दीपा कर्माकर - फोटो : getty
दीपा को BMW कार के बदले 25 लाख रुपए मिले हैं। इस पैसे से दीपा ने एक नई ह्यूंदाई इलेंट्रा कार खरीदी है। इसके अलावा दीपा ने यह भी कहा कि उनके शहर में BMW का कोई सर्विस सेंटर नहीं है, जिसके चलते वो गाड़ी नहीं रखा पाएंगी।

दीपा करमाकर ने लौटाई BMW गाड़ी और खरीदी नई कार

4 of 5
दीपा करमाकर - फोटो : getty
करमाकर के कोच बिशेश्वर नंदी ने वी चामुंडेश्वरनाथ से बात की और संघ ने गाड़ी की कीमत के बराबर दाम उनके अकाउंट में जमा कर दिया। नंदी ने कहा कि पैसा आने पर दीपा ने गाड़ी खरीदी और उनका परिवार इस कार को पाकर काफी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा करमाकर ने लौटाई BMW गाड़ी और खरीदी नई कार

5 of 5
दीपा करमाकर - फोटो : PTI
दीपा रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं थी और जरा से फर्क से मेडल नहीं जीत पाईं। दीपा, साक्षी और सिंधू के अलावा बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को भी सचिन के हाथों गाड़ी दी गई थी। सचिन रियो ओलंपिक में भारतीय दल के गुडविल एंबेसेडर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें