फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक फोटोज के साथ देखिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 की रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी

Wed, 04 Apr 2018 05:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी का आगाज हो चुका है। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत मूसलाधार बारिश के साथ हुई। हालांकि बारिश की वजह से कॉमनवेल्थ गेम्स का रोमांच फीका नहीं हुआ। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कलाकारों ने मंच पर अपना सांस्कृतिक नृत्य पेश किया।

बता दें कि इस कॉमनवेल्थ में 71 देश हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 19 खेलों के तहत 275 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। भारत की तरफ से तिरंगे को संभालने की जिम्मेदारी बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू को सौंपी गई है। 5 अप्रैल से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन 15 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन

2 of 6
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
ओपनिंग सेरेमनी का भव्य आगाज हुआ और स्थानीय कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति ने दुनिया भर के खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया
विज्ञापन

3 of 6
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
समारोह के मंच पर वालेस के प्रिंस सहित कॉमनवेल्थ खेलों के चेयरमैन लुईस मार्टिन सहित और गई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

4 of 6
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
समारोह के दौरान साईबाई आईलैंड ईगल डांस ने समां बांध दिया। इस नृत्य में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के परंपरागत लोकनृत्य की झलक मिली।
विज्ञापन

5 of 6
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
आदिवासी वेशभूषा में सजे कलाकारों को देखकर कमेंटेटर ने कहा, 'सुनहरा अतीत हमारे साथ-साथ चल रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीवी सिंधू
पहली बार कॉमनवेल्थ में भारतीय महिला एथलीटों ने ब्लेजर ट्राउजर पहना। इससे पहले महिला एथलीट साड़ी के ऊपर ट्राउजर पहना करती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें