फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरमॉम मैरी कॉम को अपना प्रेरणास्रोत क्यों मानती हैं फुटबॉलर बाला देवी, बताई वजह

Sat, 12 Dec 2020 08:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाला देवी और मैरी कॉम - फोटो : social media
भारत की शीर्ष महिला फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार बाला देवी ने कहा कि वह महान मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम से प्रेरणा लेती हैं, जिन्होंने साधारण परिवार से होने के बावजूद बतौर खिलाड़ी अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
मैरी कॉम - फोटो : सोशल मीडिया
यूरोप की शीर्ष लीग में पेशेवर फुटबॉल खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बाला ने 2014 एशियाई खेलों के दौरान छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदकधारी मैरी कॉम से हुई बातचीत के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैरी कॉम मेरे लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत हैं। वह बहुत ही साधारण परिवार से हैं, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इतने सारे रिकॉर्ड तोड़े। यहां तक कि मां बनने के बाद भी उनका रिकॉर्ड तोड़ना और देश को गौरवान्वित करना जारी रहा।'
विज्ञापन

3 of 5
एमसी मैरीकॉम - फोटो : social media
बाला देवी ने कहा कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) टीवी से कहा, ‘हमने 2014 में एशियाई खेलों के दौरान बातचीत की थी और उन्हें ट्रेनिंग करते हुए देखा था। वह बहुत ही जल्दी घुल-मिल जाती हैं और खेलों के दौरान उन्होंने हमारा समर्थन भी किया था।' 

4 of 5
बाला देवी - फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, ‘गोल के बाद काफी लोगों ने मुझे शुभकामनाएं दी और कई इसके बारे में बात कर रहे थे और लिख रहे थे, जिससे मुझे काफी गर्व महसूस हुआ। इसके बाद मुझे ‘एएफसी प्लेयर ऑफ द वीक' के लिए नामांकित किया गया और इतने महान खिलाड़ियों के साथ सूची में अपना नाम देखकर मुझे काफी खुशी हुई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाला देवी - फोटो : @IndianFootball
बता दें कि बाला ने हाल में स्कॉटिश महिला प्रीमियर लीग में खेलते हुए रेंजर्स एफसी के लिए अपना पहला गोल भी दागा था। उन्होंने जनवरी में रेंजर्स के साथ 18 महीने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें