ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग से लोग तो प्रभावित हो ही रहे हैं बड़ी संख्या में जानवर भी इसमें जल गए हैं। इस आग से काफी नुकसान हो चुका है। आग की चपेट में आए लोगों की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया ही नहीं दुनिया भर के खिलाड़ी भी आगे आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न ने अपनी बैगी ग्रीन नीलाम की तो अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स अपनी ड्रेस नीलाम करेंगी। छह बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन भी पीड़ितों के लिए पैसा देंगे। इससे पहले निक किर्गियोस, डि मिनौर, एश्ले बार्टी, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस लिन भी मदद को हाथ बढ़ा चुके हैं।