फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच भारतीय खिलाड़ियों ने किया टेस्ट डेब्यू, किसने किया कैसा प्रदर्शन

Thu, 21 Jan 2021 01:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social media
भारत का डेढ़ महीने का लंबा ऑस्ट्रेलियाई दौरा रोमांचक अंदाज में खत्म हो गया। वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम टी-20 और फिर प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज भी अपने नाम की। हालांकि भारत के लिए टेस्ट सीरीज हर मायने में यादगार रही। टीम ने विपरीत परिस्थितियों में सभी चुनौतियों पर पार करते हुए तिरंगा लहराया। अपने नियमित कप्तान और अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने युवाओं के दम पर फतह हासिल की। इस दौरान भारत की तरफ से कुल पांच खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया, ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन सभी के प्रदर्शन पर।   
विज्ञापन

2 of 7
शुभमन गिल - फोटो : twitter
शुभमन गिल:
21 वर्षीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को सीरीज के दूसरे ही मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। 26 प्रथम श्रेणी मैचों के अनुभव वाले गिल को पृथ्वी शॉ की जगह पर टीम में जगह दी गई। गिल ने भी इसका बखूबी लाभ उठाया और कई शानदार पारियां खेली। उन्होंने तीन मैचों की छह पारियों में करीब 52 की औसत और 60 की स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए।
विज्ञापन

3 of 7
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
मोहम्मद सिराज:
हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया। उन्हें भी दूसरे ही मैच में डेब्यू का मौका मिला। 41 प्रथम श्रेणी मैचों के अनुभव वाले सिराज ने शानदार आगाज किया और पहले ही मैच में पांच विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने आखिरी टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट समेत कुल छह विकेट लिए. सिराज ने पूरी सीरीज में तीन मैचों में 29 की औसत से 13 विकेट चटकाए। 

4 of 7
नवदीप सैनी - फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau
नवदीप सैनी:
हरियाणा के 28 वर्षीय तेज गेंदबाज को उमेश यादव के चोटिल होने पर सिडनी टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने इस मैच में कुल चार विकेट निकाले। हालांकि 48 प्रथम श्रेणी मैचों के अनुभव वाले सैनी इसके बाद कुछ खास नहीं कर पाए और आखिरी टेस्ट में बिना विकेट के रहे। उन्होंने दो मैचों की चार पारियों में सिर्फ चार विकेट ही निकाले और उनकी इकॉनमी भी चार से ऊपर की रही।
 
विज्ञापन

5 of 7
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter
वाशिंगटन सुंदर:
ऑस्ट्रेलिया में नेट गेंदबाज के रूप में टीम से जुड़ने वाले वाशिंगटन सुंदर को आखिरी टेस्ट में डेब्यू का मौका दिया गया। तमिलनाडु के इस 21 वर्षीय गेंदबाजी ऑलराउंडर ने पहले तो गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाए और फिर पहली ही पारी में 62 रन बनाए और शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 123 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सुंदर ने यहां सिर्फ एक मैच ही खेला और उसमें दो पारियों में 84 रन बनाए और गेंदबाजी में भी चार विकेट झटके।  
विज्ञापन

6 of 7
टी नटराजन - फोटो : ट्विटर
टी नटराजन:
तमिलनाडु के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज टी नटराजन टेस्ट सीरीज में नेट गेंदबाज के तौर पर शामिल किए गए थे लेकिन मुख्य खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद उन्हें आखिरी टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। नटराजन ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। इस दौरान इकॉनमी भी तीन की रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au
शार्दुल ठाकुर:
इन सबके अलावा इस सूची में शार्दुल ठाकुर का नाम भी शामिल किया गया है क्योंकि यह उनका दूसरा ही टेस्ट मैच था। वह पहले मैच में सिर्फ 10 गेंदें ही फेंक पाए थे और चोटिल होकर बाहर हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने तीन साल बाद यहां वापसी की। ऐसे में यह मैच एक तरह से उनके लिए डेब्यू ही था। ठाकुर को ब्रिस्बेन में आखिरी टेस्ट में उतारा गया। इसके बाद उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। 29 वर्षीय शार्दुल ने पहली पारी में पहले तीन विकेट चटकाए, फिर 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। यही नहीं उन्होंने दूसरी पारी में भी चार विकेट चटकाए। शार्दुल ने कुल मिलाकर 23 की औसत से सात विकेट लिए और साथ ही 36 की औसत से 73 रन भी बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें