फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2018: हर भारतीय का सीना होगा गर्व से चौड़ा, जब तमगा जीतकर भारत लौटेंगे ये 5 योद्धा

Thu, 09 Aug 2018 06:56 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एशियाई खेल
18 अगस्त से एशियन गेम्स शुरू होने जा रहे हैं। चार साल के अंतराल में होने वाले एशियन गेम्स इस बार जकार्ता (इंडोनेशिया) में होंगे। ऐसे में देश के होनहार खिलाड़ियों से सभी को पदक की उम्मीद है। एशियन गेम्स में 46 देश हिस्सा ले चुके हैं। इस बार कुल 45 देश हिस्सा ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस बार कौन से दिग्गज खिलाड़ी पदक के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
manavjeet singh
देश के 41 वर्षीय शूटर मानवजीत के पास दो दशक का काफी अच्छा अनुभव है। अमृतसर में जन्मे मानवजीत ने 2006 में दोहा में आयोजित एशियाई गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। मानवजीत ने 2006 में ही आईआईएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन

3 of 6
sushil kumar - फोटो : pti
भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार ने लंदन ओलंपिक (2012) में रजत पदक और कॉमनवेल्थ खेलों में दो बार (2010 और 2014) गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में सुशील कुमार से एशियाड में उनके बेस्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

4 of 6
पहलवान विनेश फोगाट
विनेश फोगाट से 50 किलोग्राम के वर्ग में पदक की उम्मीद की जा सकती है। पिछली बार के एशियन गेम्स में उन्होंने 48 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था। बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही विनेश से इस बार बड़े सुनहरे पदक की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
हीना सिद्धू
28 वर्षीय महिला शूटर हीना सिद्धू भी एशियाड में देश को पदक दिला सकती है। इन खेलों में वह 2 पदक पहले ही अपने नाम कर चुकी हैं। 2010 में महिला टीम 10मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं 2014 में 25 मीटर पिस्टल में भी वह रजत पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनु भाकर
इसके अलावा देश की सबसे युवा महिला शूट मनु भाकर भी देश के लिए पदक जीत सकती है। हाल ही में हुए जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में मनु ने दो स्वर्ण पदक जीते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें