भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों में वूमेन सिंगल्स कैटेगरी में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह भारत का सातवें दिन पहला पदक है। दीपिका को मलेशिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी निकोल डेविड ने सेमीफाइनल में 3-0 (11-7, 11-9, 11-6) से शिकस्त दी।