फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप 2018: पापा की गोद में क्यों रोया था टीम इंडिया का यह छोटा फैन, असल वजह आई सामने

Fri, 28 Sep 2018 05:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
arjun fan
एशिया कप 2018 का सबसे रोमांचक मुकाबला टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। रोमांच की सारी हदें पार करते हुए मैच टाई पर जाकर छूटा। आखिरी 2 गेंदों में 1 रन बनाना था। मगर रविंद्र जडेजा के रूप में आखिरी विकेट गिरते ही पूरे सन्नाटा छा गया।

इस बीच स्टेडियम में मौजूद एक बच्चा फूट-फूटकर रोने लगा, उसे लगा कि भारत यह मैच हार गया। अपने पिता के साथ बच्चे की ये फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी।
विज्ञापन

2 of 4
रोते हुए उस बच्चे का नाम अर्जुन सिंह बताया जा रहा है। पूरी दुनिया इस नन्हें क्रिकेट प्रेमी की सराहना कर रही हैं। मगर आज अर्जुन ने अपने रोने की वजह बताई है। अर्जन ने कहा कि मैंने आखिर तक मैच का लुत्फ उठाया, लेकिन आखिरी बॉल पर जब जडेजा ने हवाई शॉट खेला तो मुझे लगा कि बॉल सीमा पार छक्के के लिए जा रही है, लेकिन वो आउट हो गए। मेरे रोने की वजह भी यही थी क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि कप्तान के तौर पर धोनी अपना आखिरी वनडे मैच हारें।
विज्ञापन

3 of 4
यही नहीं टीम इंडिया के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने तो बच्चे से फोन पर बात कर उसे तसल्ली दी थी। साथ में मैच के बाद अफगानी स्टार गेंदबाज राशिद खान ने अर्जुन के साथ फोटो भी क्लिक कराई थी। अब अर्जुन आज भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला देखने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

4 of 4
याद दिला दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन की दरकार थी और उनके हाथ में सिर्फ एक ही विकेट था। मगर आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए राशिद खान ने सिर्फ 6 रन ही दिए और जडेजा का विकेट हासिल कर भारतीय पारी को 252 रन पर समेट दिया और मैच टाई हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें