अजित की एक रेसिंग टीम है जिसका नाम 'अजित कुमार रेसिंग' है। वह फिलहाल 24एच दुबई 2025 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी टीम के साथी मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरन मैकलियोड भी मौजूद हैं।
दिग्गज अभिनेता अजित कुमार इन दिनों एक कार रेसिंग इवेंट में हिस्सा लेने के लिए दुबई में हैं। इस रेसिंग इवेंट का नाम 24एच दुबई 2025 है। हालांकि, इस इवेंट के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्रैक्टिस के दौरान अजित की कार बैरियर से जा टकराई। उस कार को अजित ही ड्राइव कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उस वक्त अजित की रेसिंग कार की स्पीड 180 किमी प्रति घंटे की थी। बैरियर से टकराने के बाद उनकी कार पांच बार घूमी और फिर रुक गई। हालांकि, अजित को कोई चोट नहीं पहुंची। उन्हें बाद में बाहर निकाला गया। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित प्रैक्टिस के दौरान कार में छह घंटे का एंड्यूरेंस टेस्ट ले रहे थे, तभी उनकी कार बैरियर से जा टकराई। उनकी टीम ने मीडिया को बताया कि प्रैक्टिस के दौरान मंगलवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट के आसपास उनकी कार बैरियर से जा टकराई। वहां मौजूद सिक्योरिटी टीम ने तुरंत एक्शन लिया और अजित को बाहर निकाला।
विज्ञापन
3 of 6
अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुरक्षित हैं अजित कुमार
अजित के इस कार एक्सीडेंट का वीडियो सामने आते ही फैंस काफी ज्यादा परेशान नजर आए। फैंस की चिंता को देखते हुए अजित कुमार रेसिंग टीम के मैनेजर और ड्राइवर फैबियन डफिक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिनेता के फैंस को आश्वस्त किया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "टेस्ट का पहला दिन खत्म। अजित सुरक्षित हैं, बिना किसी भी खरोंच के...और यही सबसे महत्वपूर्ण है।"
4 of 6
अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अजित का रेसिंग से क्या है कनेक्शन?
दरअसल, अजित की एक रेसिंग टीम है जिसका नाम 'अजित कुमार रेसिंग' है। वह फिलहाल 24एच दुबई 2025 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी टीम के साथी मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरन मैकलियोड भी मौजूद हैं। फैबियन दिसंबर में टीम मैनेजर बने थे। यह रेस दुबई में 11 और 12 जनवरी को होना है। अजित ने पिछले साल सितंबर में अपनी रेसिंग टीम को लॉन्च किया था। उनकी पत्नी शालिनी ने सोशल मीडिया पर टीम का ब्रोशर जारी किया था। उन्होंने लिखा था- आपको रेसिंग ड्राइवर के तौर पर वापस से देखना शानदार है। आपको जिस चीज से प्यार है, आप वह कर रहे हैं। आपको और आपकी टीम को एक सफल रेसिंग करियर के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन
5 of 6
अजित कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अजित इससे पहले फॉर्मूला बीएमडब्ल्यू एशिया, ब्रिटिश फॉर्मूला-3 और एफआईए एफ-2 चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में भी हिस्सा ले चुके हैं। उनकी टीम अब यूरोप में कई टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेगी। अजित को बाइक्स भी पसंद है। उन्होंने अपने रेसिंग करियर की शुरुआत 1990 के दशक में नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर की थी। वह रेसिंग में काफी लंबे ब्रेक के बाद वापसी करते दिखे।
क्या है 24एच दुबई टूर्नामेंट?
24एच दुबई सीरीज टूर्नामेंट एक बेहद ही चर्चित रेसिंग इवेंट है और यह 20वां संस्करण है। इस टूर्नामेंट में आठ जनवरी को परेड होगा, जिसमें इसमें हिस्सा लेनी वाली रेसिंग कारों को दिखाया जाएगा। फैंस इस इवेंट को देख सकेंगे। रेसिंग कारों को दुबई के ऑटोड्रोम पिटलेन से ले जाया जाएगा और रेसिंग कारों जिस रास्ते से होकर गुजरेंगी, उसे आम लोगों के लिए बंद किया जाएगा। फिर नौ जनवरी को 90 मिनट का फ्री प्रैक्टिस सेशन होगा। इसके बाद 15 मिनट का क्वलिफाइंग सेशन होगा। इसके बाद शुक्रवार रात नौ जनवरी को ही 90 मिनट का एक और फ्री प्रैक्टिस सेशन होगा। 24एच दुबई के 20वें संस्करण की शुरुआत शनिवार को दोपहर एक बजे से होगी और यह पूरे 24 घंटे तक चलेगी और अगले दिन एक बजे खत्म होगी।