वैसे तो प्रो-कबड्डी लीग का छठा सीजन 19 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। मगर फैंस के दिलों की धड़कन तेज है। क्योंकि आज-कल में साफ हो जाएगा कि कौन सा खिलाड़ी इस बार किस टीम के साथ जुड़ने जा रहा है। दरअसल, 30 मई-31 मई को मुंबई में कबड्डी लीग के लिए 422 खिलाड़ियों की बोली लगनी है। ऐसे में जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के जिन पर सभी टीम और 8 टीम की नजरें होंगी।
विज्ञापन
सुरिंदर नाडा
2 of 8
सीजन 5 में हरियाणा स्टीलर्स के सुरिंदर नाडा स्टार डिफेंडर रहे, उन्होंने सीजन 5 में सबसे ज्यादा 80 टैकल पॉइंट लेकर रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
राहुल चौधरी
3 of 8
तेलगु टाइटंस टीम के कैप्टन रहे और भारतीय कबड्डी के पोस्टर ब्वॉय राहुल चौधरी प्रो कबड्डी लीग के सीजन 4 के बेस्ट रेडर रहे थे। ओवरऑल राहुल 710 पॉइन्ट्स के साथ टॉप रेडर की लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हैं।
अनूप कुमार
4 of 8
अपनी कप्तानी में भारत को कबड्डी वर्ल्ड कप जिताने वाले अनूप कुमार को बोनस का बादशाह भी कहा जाता है। प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में इन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब दिया गया। अनूप 5 सीजन में लगातार मुंबई की तरफ से खेल चुके हैं।
विज्ञापन
ऋषांक देवाडिगा
5 of 8
ऋषांक 4 सीजन तक यू-मुंबा का हिस्सा रहे और बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाया। मगर पिछले सीजन में वह लीग में एंट्री लेने वाली नई टीम यूपी योद्धा का हिस्सा बने। सीजन 5 में उनके नाम 1 मैच में 25 रेड पॉइंट हासिल करने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
मंजीत छिल्लर
6 of 8
प्रो कबड्डी के इतिहास में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट अपने नाम करने वाले खिलाड़ी हैं मंजीत छिल्लर। इनके पास कुल 243 टैकल पॉइंट हैं।
बता दें, इस बार नीलामी में हिस्सा लेने वाली 12 टीमों में से हर एक के पास कुल 4 करोड़ रुपये का बजट होगा। इस सीजन में 58 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 'फ्यूचर कबड्डी हीरोज' से 87 खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
लीग में हिस्सा लेने वाली 12 टीमें
7 of 8
बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली, गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, पटना पाइरेट्स, पुनेरी पल्टन, तमिल थलाइवाज, तेलुगू टाइटंस, जयपुर पिंक पैंथर्स, यूपी योद्धा और यू-मुंबा 18 से 25 खिलाड़ियों का चयन कर सकती हैं।
बंगाल की टीम ने अपने कैप्टन सुरजीत सिंह को रीटेन करने के साथ-साथ अपने बेहतरीन रेडर मनिंदर सिंह को रीटेन किया है।
बेंगलुरु ने कैप्टन रोहित कुमार को रीटेन किया है।
अब तक एक भी खिताब न जीतने वाली दिल्ली ने भी अपने कैप्टन मिराज शेख को ही टीम में बनाए रखा है।
गुजरात ने पिछले साल पीकेएल में एंट्री कर बेहतरीन रेडर साबित होने वाले सचिन को रीटेन करने के साथ-साथ सुनील कुमार और महेंद्र गणेश राजपूत को अपने साथ बनाए रखा है।
हरियाणा ने कुलदीप सिंह को रीटेन किया है।
खिताबी हैट्रिक लगाने वाली पटना ने अपने कैप्टन प्रदीप के साथ-साथ 3 अन्य खिलाड़ियों जयदीप, जवाहर डागर और मनीष कुमार को रीटेन किया।
पुनेरी पल्टन ने संदीप नरवाल, अपने शानदार रेडर राजेश मोंडाल, जीबी मोरे और गिरीश एनार्क को रीटेन किया है।
इसके अलावा, तमिल थलाइवाज ने अपने कैप्टन अजय ठाकुर के साथ अमित हुड्डा, सी. अरुण को रीटेन किया है।
तेलुगू टाइटंस ने निलेश सालुंके और मोहसेन मघसोउदलोउजाफारी को रीटेन किया है।
जयपुर पिंक पैंथर्स, यूपी योद्धा और यू-मुंबा ने किसी भी खिलाड़ी को रीटेन नहीं किया है।